News Room Post

भारत के अलावा ये देश भी हुए थे 15 अगस्त को आजाद, जानिए यहां…

नई दिल्ली। इस साल भारत (India) 74वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2020) मनाने जा रहा है। देश में इस दिन को खास पर्व की तरह मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। बता दें कि भारत की आजादी में कई वीरों का अहम योगदान रहा है। 15 अगस्त का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आइए आज हम आपको 15 अगस्त से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताएंगे।

भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का अहम योगदान रहा था। लेकिन 15 अगस्त 1947 को आजादी के जश्न के मौके पर महात्मा गांधी शामिल नहीं हुए थे। महात्मा गांधी उस दिन पश्चिम बंगाल के नोआखली में अनशन पर बैठे थे। महात्मा गांधी हिंदूओं और मुस्लिमों के बीच में हो रही सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए अनशन कर रहे थे।

स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन भारत के प्रधानमंत्री लालकिले से तिरंगा फहराते हैं, परंतु 15 अगस्त 1947 को लालकिले से तिरंगा नहीं फहराया गया था। लोकसभा सचिवालय के एक शोध के अनुसार नेहरू ने 16 अगस्त 1947 को लालकिले से तिरंगा फहराया था।

भारत 15 अगस्त 1947 में आजाद हुआ। इस दिन तक भारत का अपना कोई राष्ट्रगान नहीं था। रवीन्द्रनाथ टैगोर ‘जन-गण-मन’ 1911 में ही लिख चुके थे, परंतु इसको राष्ट्रगान 1950 में घोषित किया गया।

भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी। भारत के लिए 15 अगस्त का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। भारत के अलावा 15 अगस्त के दिन इन देशों को भी आजादी प्राप्त हुई थी…

-दक्षिण कोरिया- 15 अगस्त 1945 में आजाद हुआ
-बहरीन- 15 अगस्त 1971 में आजाद हुआ।
-कांगो- 15 अगस्त 1960 में आजाद हुआ।

15 अगस्त 1872 को ब्रिटिश राज से भारत को आजादी दिलाने में अहम योगदान देने वाले महर्षि अरबिंदो घोष का जन्म हुआ था।

Exit mobile version