News Room Post

Delhi Double Murder Case: आरके पुरम गोलीबारी कांड में 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना में दो बहनों की हुई है मौत

Delhi Double Murder Case

नई दिल्ली। दिल्ली के आरके पुरम में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, इस गोलीबारी कांड में 2 बहनों की मौत हो गई थी। इस मामले के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया था। अब पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए अर्जुन और देव नाम के दो आरोपियों को धर दबोचा है।

क्या है पूरा मामला

ये पूरा मामला दिल्ली के आरके पुरम इलाके का है। जहां कुछ आरोपियों मे गोली मारकर दो बहनों की हत्या कर दी। रविवार तड़के हुई इस गोलीबारी के बाद आस-पास के लोग बाहर निकले तो आरोपी वहां से भाग निकले। इस गोलीबारी कांड में दो बहनों पिंकी (उम्र 30 साल) और ज्योति (उम्र 29 साल) को गोली लगी थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में दोनों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पैसों से जुड़ा है मामला

इस घटना में मृतका के भाई का कहना है कि वो लोग उसे ढूंढते हुए आए थे। उसका किसी के पास पैसा बकाया था। उसी को लेकर वो घर से बाहर था। इसी दौरान कुछ बदमाश उसकी गौर हाजिरी में घर में आए और तोड़फोड़ करने की कोशिश की। इस लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में उसकी दो बहनों को गोली लग गई। अब दोनों बहनों की मौत के बाद घर में दुख का माहौल है।

सीएम केजरीवाल की सामने आई प्रतिक्रिया

अब इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम केजरीवाल ने इस मामले में ट्वीट एलजी विनय सक्सेना को नसीहत दी है। अपने ट्वीट में सीएम केजरीवाल ने लिखा, ‘दिल्ली पर कब्जा करने के लिए षड्यंत्र करने की बजाय कानून व्यवस्था को संभालें’।

Exit mobile version