News Room Post

Modi Cabinet Expansion: राष्ट्रपति ने 43 मंत्रियों को दिलाई शपथ, पशुपति पारस, अनुराग ठाकुर, किरण रिजिजू जैसे नाम इसमें शामिल

pashupati paras anurag thakur kiren

नई दिल्ली। बुधवार को मोदी कैबिनेट के विस्तार (Modi Cabinet Expansion) की आधिकारिक प्रक्रिया से पहले ही कई मंत्रियों की छुट्टी (Ministers Dropped) कर दी गई। इसमें सबसे बड़ा नाम डॉ. हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, बाबुल सुप्रियो, रमेश पोखरियाल निशंक का सामने आया है। वहीं इनके साथ राव साहेब दानवे पाटिल, सदानंद गौड़ा, देबोश्री चौधरी, संतोष गंगवार, संजय धोत्रे, रतन लाल कटारिया और प्रताप सारंगी समेत 43 लोगों को इस्तीफा (Ministers Resign) देने के लिए कहा गया। माना जा रहा है कि इन मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड को देखते हुए इन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से आई जानकारी के मुताबिक भारत के राष्ट्रपति ने आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और अन्य सहित मंत्रिपरिषद के 12 सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार किया।

Live अपडेट-

राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर टुडु, शांतनु ठाकुर को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बी.एल.वर्मा, अजय कुमार, देबू सिंह चौहान, भगवंत खुबा को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई

अन्नपूर्णा देवी, ए.नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट ने राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोभा करंदलाजे, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई।

अनु​प्रिया सिंह पटेल, एस.पी. सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर ने राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण की

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जी.किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पंकज चौधरी को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला ने राष्ट्रपति भवन में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई।

दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राज कुमार सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

दिल्ली: डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नारायण तातू राणे, सर्बानंद सोनोवाल को केंद्रीय मंत्री पद की शपथ दिलाई।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

वहीं बाबुल सुप्रियों ने अपने इस्तीफे की जानकारी अपने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा कि, “हां, मैंने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है !! जैसा कि मैंने पहले इसे तैयार किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करते हुए लिखा कि, “मैं माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे अपने मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में अपने देश की सेवा करने का सौभाग्य दिया।”

वहीं बरेली से सांसद संतोष गंगवार को भी अपना पद त्यागना पड़ा है। बता दें कि मोदी सरकार में वो श्रम एवं रोजगार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। बता दें कि उनकी एक चिट्ठी वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की कोरोना काल में आलोचना की थी।

Exit mobile version