News Room Post

Cyrus Mistry: ‘उद्दोग जगत के लिए एक बड़ी क्षति’, PM मोदी ने साइरस मिस्त्री ने निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। बिजनेस मैन साइरस मिस्त्री की अचानक हुई मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। बता दें उनका आज सड़क हादसे के चलते निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सायरस मिस्त्री की गाड़ी डिवाइडर से जाकर टकरा गई जिसके तुरंत बाद उनकी मौत हो गई। ये घटना मुंबई से सटे पालघर की बताई जा रही है। बता दें कि साइरस मिस्त्री टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं। जैसी ही उनके मौत की खबर मीडिया में आई और जनता को पता लगा तो ऐसे में हर कोई स्तब्ध हो गया। इसके बाद तुरंत ही सोशल मीडिया पर आम से खास हर किसी ने शोक व्यक्त किया। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने इस घटना को दुखद बताया है।

साइरस मिस्त्री के निधन की घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। सड़क हादसे में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। घटना के वक्त कार में कुल 4 लोग मौजूद थे। साइरस मिस्त्री के अलावा दो अन्य लोगों की मौत भी इस हादसे के चलते हुई। बचे हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीएम मोदी ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन व्यापार और उद्दोग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

पीएम मोदी से पहले एनसीपी नेता सुप्रीया सुले ने ट्वीट कर शोक जताते हुए कहा था कि सायरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से हम लोग हैरान हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट किया और कहा कि, ‘साइसर मिस्त्री के आकस्मिक निधन से गहरा दुख और सदमा पहुंचा। भारतीय उद्दोग ने अपना एक चमकता सितारा खो दिया है, जिसका भारत की आर्थिक प्रगति में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना।’

शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने साइरस मिस्त्री के निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि सड़क दुर्घटना में साइरस मिस्त्री की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध और दूखी हूं। उनके लिए प्रार्थाना है, इस दुखद नुकसान से निपटने के लिए उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना।

Exit mobile version