News Room Post

Aaftab’s Love Jihad! लव जेहाद की राह पर चल रहा था श्रद्धा के कत्ल का आरोपी आफताब! 20 और हिंदू लड़कियों से बनाए थे रिश्ते

aaftab poonawala and shraddha vakar

नई दिल्ली। सनसनीखेज श्रद्धा वालकर मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला के बारे में घिनौने और कट्टर सोच की तस्वीर सामने आई है। आफताब ने पुलिस की पूछताछ और पॉलीग्राफ टेस्ट में अपने बारे में जो जानकारियां दी हैं, वे चौंकाने वाली हैं। हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ ने पूछताछ से जुड़े एक पुलिस अफसर के हवाले से खबर दी है कि आफताब ने कहा कि श्रद्धा की हत्या के आरोप में उसे फांसी भी दी जाए, तो कोई अफसोस नहीं होगा। उसने कहा कि जन्नत जाने पर उसे हूर मिलेगी। उसने ये भी कहा कि श्रद्धा के जिंदा रहते वक्त ही उसके 20 और हिंदू लड़कियों से भी रिश्ते रहे हैं। इससे साफ है कि आफताब पूनावाला ‘लव जेहाद’ की राह पर चल रहा था।

अखबार को पुलिस अफसर ने बताया कि बंबल एप पर वो हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। श्रद्धा की हत्या के बाद एक हिंदू लड़की को कमरे में लाया था। वो लड़की पेशे से मनोविज्ञानी है। आफताब ने उस लड़की को श्रद्धा की अंगूठी भी प्रेजेंट कर दी थी। कई और हिंदू लड़कियों को भी वो कमरे में लाता रहा था। आफताब पूनावाला के मुताबिक श्रद्धा के टुकड़े करने का भी उसे कोई अफसोस नहीं है। वो हवालात और जेल में चैन की नींद सो रहा है। आफताब ने बताया कि उसने मुंबई में ही तय कर लिया था कि श्रद्धा की हत्या करनी है।

अखबार के मुताबिक पुलिस अफसर ने बताया कि पॉलीग्राफ टेस्ट में आफताब ने कई राज खोले हैं। अब नारको टेस्ट से इन सब राज की पुष्टि करवाने की तैयारी है। उसके घर से 5 चाकू बरामद हुए हैं। सोमवार को ही खबर आई थी कि दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा की लाश के 35 टुकड़े करने में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है। इन सबसे अब आफताब को सख्त सजा दिलाने की राह काफी आसान होती दिख रही है। अभी श्रद्धा वालकर का मोबाइल पुलिस को नहीं मिला है। उसे पुलिस तलाश रही है।

Exit mobile version