News Room Post

Abdul Khaleque on Messi: कांग्रेस सांसद अब्दुल खलीक का दावा, मेसी का जन्म असम में हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों ने बजाई जमकर बैंड

Abdul Khaleque

नई दिल्ली। अर्जेंटीना ने 36 साल बाद फीका विश्व कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को रोमाचंक मुकाबले में शिकस्त दे दी है। वहीं अर्जेंटीना के फीका का खिताब अपने नाम करने के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। लियोनेल मेसी के शानदार खेल को लेकर फुटबाल फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, हिंदुस्तान में भी अर्जेंटीना की जीत को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में खुशी का माहौल है। फुटबाल के चहेते लियोनेल मेसी की टीम को बधाई दे रहे है और जीत के जश्न में डूबे हुए है। लेकिन इन सबसे अलग असम से कांग्रेस पार्टी के सांसद अब्दुल खलीक (Assam Congress MP Abdul Khaleque) ने फुटबॉल का जादूगर मेसी को लेकर अजीबो गरीब तर्क दे डाला। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अब्दुल खलीक को यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे है और भद पीट रहे है।

दरअसल कांग्रेस सांसद अब्दुल खलीक ने अर्जेंटीना के फीफा विश्व कप 2022 जीतने पर लियोनेल मेसी को बधाई दी। साथ ही एक अन्य ट्वीट में उन्होंने मेसी के भारत के असम में जन्म होने का दावा कर डाला। इस ट्वीट के बाद कांग्रेस सांसद सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए। लोगों ने कांग्रेस सांसद अब्दुल खलीक की सोशल मीडिया पर जमकर बैंड बजा डाली। हालांकि अपनी भद पीटने के बाद उन्होंने कुछ देर इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। लेकिन जबतक उनको अपनी गलती का एहसास हुआ। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लोगों ने उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट ले लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

लोगों ने किया कांग्रेस सांसद को जमकर ट्रोल-

फिर क्या था लोगों ने कांग्रेस सांसद अब्दुल खलीक के ट्वीट को शेयर करते हुए उनका मजाक बना डाला। बता दें कि अब्दुल खलीक असम के बारपेटा से कांग्रेस सांसद है।

तुषार द्विवेदी नाम के यूजर ने लिखा, ”असम के बरपेटा से कांग्रेस सांसद ‘Abdul Khaleque’ का कहना है कि मशहूर फ़ुटबॉलर मेसी का जन्म Assam में हुआ था।”

रवि हेमराज सिसौदिया नाम के यूजर ने कांग्रेस सांसद का मजाक उड़ाते हुए लिखा, ”असम के बरपेटा से कांग्रेस सांसद ‘Abdul Khaleque’ का कहना है मशहूर फ़ुटबॉलर मेसी का जन्म Assam में हुआ था। कोई तो रोक लो इनको कहा से आते है ऐसे बुद्धिजीवी।”

Exit mobile version