News Room Post

ABP C-Voter Gujarat Live Exit Polls 2022 : कुछ ही देर में सामने आएंगे गुजरात-हिमाचल चुनाव के एग्जिट पोल, क्या फिर चलेगा मोदी मैजिक?

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान पूरे हो चुके हैं।  1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान संपन्न किए गए अब 8 दिसंबर को परिणाम आने हैं उससे पहले एग्जिट पोल की बारी है।इसके साथ ही हिमाचल में भी वोटिंग 12 नवंबर को हो चुकी है। ABP C वोटर आज 5 बजे के बाद इन दोनों राज्यों का एग्जिट पोल (Exit Poll) दिखाने जा रहा है। ABP C- Voter चुनावों की संवेदनशीलता को समझते हुए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए एग्जिट पोल का पहला डाटा शाम 6.30 बजे के बाद ही पेश करेगा।

कुछ ही देर में यहां देखें ABP C-Voter के अपडेट्स-

 


गौर करने वाली बात ये है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज में कुल 63 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं दूसरे फेज में दोपहर 3 बजे तक 51 प्रतिशत मतदान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में केवल एक फेज में ही मतदान हुआ था। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान के दौरान 75 प्रतिशत से ज्यादा वोट पड़े थे। दोनों की राज्यों का चुनाव रिजल्ट 8 दिसंबर को जारी होगा।


गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 अब तक बेहद रोमांचक रहा है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का गणित बिगाड़ा तो वहीं भाजपा ने एक के बाद एक रोडशो और रैलियां करके माहौल को संभाला है। राज्य में पिछले 27 सालों से बीजेपी की सत्ता है। पिछले यानी 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 182 में 99 सीटें जीतते हुए सरकार बनाई थी। कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी। गुजरात में अक्सर बीजेपी और कांग्रेस में ही मुकाबला होता रहा है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने भी गुजरात में जोर लगाया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में कई रैलियां की और लोगों से फ्री बिजली, फ्री शिक्षा जैसे कई वादे किए हैं।


वहीं अगर देवभूमि हिमाचल की बात तो यहां भी मौजूदा समय में बीजेपी की सरकार है। लेकिन बीजेपी को यह ध्यान रखना होगा कि राज्य में हर पांच साल पर सरकार बदलने का रिवाज रहा है। हिमाचल विधानसभा के पिछले चुनाव में बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए बहुमत से सरकार बनाई थी। कांग्रेस के हिस्से में 21 सीटें गई थीं। गुजरात की तरह हिमाचल में भी बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है।

Exit mobile version