News Room Post

कांग्रेस को बड़ा झटका, खुशबू सुंदर ने भाजपा में शामिल होते ही कह दी ये बड़ी बात

Khushbu Sundar

नई दिल्ली। सोमवार को कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को बड़ा झटका लगा है। मशहूर स्टार और नेता खुशबू सुंदर (Khushbu Sundar) ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। खुशबू सुंदर ने अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गई है। बता दें कि इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने पार्टी के ही नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने पार्टी में बड़े स्तर पर बैठे लोगों पर खुद को दबाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था, ‘पार्टी के अंदर कुछ तत्व उच्च स्तर पर बैठे हैं, जिनका जमीनी हकीकत या सार्वजनिक मान्यता से कोई जुड़ाव नहीं है, वो आदेश दे रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि मुझ जैसे लोग जो पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं उनको दबाया जा रहा है।

वहीं बीजेपी में शामिल होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए खुशबू सुंदर ने कहा कि अगर देश को आगे बढ़ना है तो, हमें पीएम मोदी जैसा ही कोई चाहिए, जो देश को सही दिशा में लेकर जा सके।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद खुशबू सुंदर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिलीं।

बता दें कि खुशबू सुंदर ने साल 2010 में राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने सक्रिय रूप से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2010 में डीएमके पार्टी में शामिल होकर की। इसके चार साल बाद ही खुशबू सुंदर ने डीएमके छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। साल 2014 में वह सोनिया गांधी से मिलने के बाद कांग्रेस में शामिल हुई थी।

Exit mobile version