News Room Post

Budget 2022: इधर वित्त मंत्री ने किया बजट पेश, उधर सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे ये कोई तरीका है भीख मांगने का…!     

budget 2022

नई दिल्ली। किसी को यह इकरार करने में गुरेज नहीं कि सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी ही निराली होती है। सरकार की तरफ से जब भी कोई फैसला लिया जाता है, तो सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ जाती है। कभी किसी की क्लास लग जाती है, तो कभी किसी के नाम तारीफों के कसीदे पढ़ दिए जाते हैं और कभी-कभी तो किसी से मजे भी ले लिए जाते हैं। आपको तो पता ही होगा कि कैसे बजट के संदर्भ में राहुल गांधी की आलोचना से खफा हुए लोगों ने उनकी खिंचाई कर डाली है।

बहरहाल, हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में राहुल गांधी के बारे में तो नहीं, लेकिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर आई लोगों की प्रतिक्रियाओं से रूबरू कराए चलते हैं। आप यकीन मानिए कि जब वित्त मंत्री के बजट के संदर्भ में लोगों की आई प्रतिक्रियाओं पर आपकी नजर जाएगी, तो आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। लोगों की रोषपूर्ण प्रतिक्रियाओं के पीछे की वजह यह भी मानी जा रही है कि आम जनता को केंद्र सरकार के इस बजट से असंख्य अपेक्षाएं थीं, जो पूर्ण नहीं हो पाई, जिसकी वजह से लोग कहीं अपना रोष प्रकट करते हुए नजर आ रहे हैं, तो कहीं इस बजट के संदर्भ में मजेदार प्रतिक्रिया कर सोशल मीडिया की दुनिया को गुलजार करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

चलिए, आगे  की रिपोर्ट में हम आपको लोगों की कुछ ही मजेदार रिएक्शन से रूबरू कराएंगे, लेकिन उससे पहले आपको बताते चलें कि सरकार का दावा है कि यह बजट जनहित को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने खुद अपने प्रेस वार्ता में इस संदर्भ में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट जनकल्याणकारी हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। खैर, छोड़िए उन मसलों को, फिलहाल तो इस रिपोर्ट में लोगों की आई  मजेदार प्रतिक्रियाओं से आपको रूबरू कराते हैं।

 

 

 

Exit mobile version