News Room Post

Jharkhand Gangrape : झारखंड में अब विक्षिप्त महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, नौ आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand Gangrape : झारखंड में बीते कुछ दिनों से एक के बाद एक गैंगरेप की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। पहले झारखंड के दुमका में स्पेन की महिला पर्यटक के साथ बीते दिनों गैंगरेप हुआ था। इसके बाद पलामू में ऑर्केस्ट्रा डांसर से उसके ही साथियों ने गैंगरेप किया। अब कुकृत्य की दिलदहलाने वाली ये एक और घटना सामने आई है।

नई दिल्ली। झारखंड में गैंगरेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गुमला का है जहां एक विक्षिप्त महिला से सामूहिक दुष्कर्म करके वीडियो वायरल कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि झारखंड में बीते कुछ दिनों से एक के बाद एक गैंगरेप की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। पहले झारखंड के दुमका में स्पेन की महिला पर्यटक के साथ बीते दिनों गैंगरेप हुआ था। इसके बाद झारखंड के ही पलामू में छत्तीसगढ़ की एक ऑर्केस्ट्रा डांसर से उसके ही साथियों ने गैंगरेप किया था। अब कुकृत्य की दिलदहलाने वाली ये एक और घटना सामने आई है।

बसिया अनुमंडल की एसडीपीओ अमिता लकड़ा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला को लाल रंग की कार से जंगल की ओर ले जाया जा रहा है। प्रशिक्षु डीएसपी शिवशंकर मरांडी, थानेदार पुनीत मिंज व पुलिस जवान तुरंत साकेया जंगल पहुंचे, जहां जंगल में दो कार खड़ी थीं। कार के पास आठ से नौ लोग खड़े थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिसके बाद पुलिस ने खदेड़कर उन्हें पकड़ा। पकड़े गये व्यक्तियों में से एक सूरज लोहरा ने बताया कि रामू लोहरा द्वारा विक्षिप्त महिला के साथ अर्द्धनिर्मित मकान में दुष्कर्म किया गया।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता विक्षिप्त है, इस कारण न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर उच्च चिकित्सीय संस्था को भेजा जा रहा है। सभी गिरफ्तार युवकों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इससे प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि सभी युवकों द्वारा विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने जिन नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है उनमें रामू लोहरा (50 वर्ष), सूरज लोहरा (20 वर्ष), मुखिया विकास इंदवार (31 वर्ष), अशोक सिंह (20 वर्ष), अजीत गोप (32 वर्ष), अशोक गोप (20 वर्ष), अरबाज खान (22 वर्ष), तमजिद खान (22 वर्ष), बेलाल खान (24 वर्ष) शामिल हैं।

Exit mobile version