News Room Post

Ahmedabad-Delhi Sampark Kranti: अहमदाबाद-दिल्ली संपर्क क्रांति का नाम बदलकर हुआ अक्षरधाम एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Ashwini Vaishnaw

नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद से दिल्ली के बीच चलने वाली संपर्क क्रांति का नाम अब चेंज कर दिया गया है। अब ये ट्रेन ‘अक्षरधाम एक्सप्रेस’ के नाम से जानी जाएगी। इसकी जानकारी खुद आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली और अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिरों को जोड़ने वाली ट्रेन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का नामकरण खूब शीघ्र अक्षरधाम एक्सप्रेस के नाम से होगा। जो कि प्रमुख स्वामी महाराज के चरणों में सेवा और श्रद्धांजलि।

वीडियो में आगे रेल मंत्री कह रहे है कि, मेरे सौभाग्य है आज प्रमुख स्वामी महाराज की शताब्दी महोत्सव में मोहन स्वामी महाराज जी का आशीर्वाद मिला। जिस सेवा भावना से स्वामी नारायण के भक्त सेवा कर है समाज की, देश की, पूरे विश्व की उसी सेवा भावना को एक छोटी सी सेवा समर्पित है। अक्षरधाम एक्सप्रेस। दिल्ली-अहमदाबाद को जोड़ने वाली संपर्क क्रांति का नाम अक्षरधाम एक्सप्रेस इसी सेवा भावना को इसी संकल्प को सिद्धि की तरफ रखते है।

इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो बता रहे है कि मेरा सौभाग्य है कि प्रमुख स्वामी जी महाराज के दर्शन हुए थे। उनका आशीर्वाद दिया था। और स्वामी जी महाराज ने प्ररेणा दी है कि जिस भी काम में आप करो। उस काम में सबसे प्रमुख है सेवा का भाव। इसी सेवा भाव को आगे ले जाना सौभाग्य मुझे मिला।

गौरतलब है कि 14 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी शताब्दी महोत्सव (Pramukh Swami Maharaj Shatabdi Mahotsav) का उद्घाटन किया था। ये शताब्दी महोत्सव एक महीने तक चलेगा। ये महोत्सव 15 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी 2023 तक जारी रहेगा।

Exit mobile version