News Room Post

Air Hostess Death: ब्रेकअप के बाद एयर होस्टेस को बॉयफ्रेंड से मिलना पड़ा महंगा, गंवानी पड़ी जान, परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप

नई दिल्ली। ज्यादा माथापच्ची करने की जरूरत नहीं है। आप बस क्रोनोलॉजी समझिए। इसके बाद पूरा माजरा आप खुद ब खुद तफसील से समझ जाएंगे। तो देखिए पहले लड़का और लड़की के बीच गुफ्तगू होती है। वो भी डेटिंग एप पर। इसके बाद मुलाकात। फिर मुलाकात के बाद प्यार। प्यार के बाद फिर तकरार। कुछ ऐसा ही, जैसा बॉलीवुड की हिंदी फिल्मों में देखने को मिलता है। फिल्मों में आमतौर पर लड़की रूठ जाती है और लड़का लड़की को मनाता है, लेकिन यहां माजरा हिंदी फिल्मों से कुछ अलहदा है। यहां क्या हुआ। आइए, आगे आपको बताते हैं।

यहां लड़के ने लड़की को नहीं मनाया, बल्कि लड़की खुद सात समुद्र पार अपने प्रेमी को कथित तौर पर मनाने क लिए दुबई से केरल आई थी। युवती मूल रूप से हिमाचल की रहने वाली थी, जो कि दुबई की एयरलाइंस कंपनी में बतौर एयर होस्टेस कार्यरत थी, जबकि लड़का मूलत: केरल का था, जो कि वर्तमान में कर्नाटक की आईटी कंपनी में कार्यरत है। दोनों के बीच डेटिंग एप पर बात हुई। इसके बाद मुलाकात हुई। मुलाकात के दोनों का प्यार परवान चढ़ा। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चार साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे। ध्यान रहे कि न्यूज रूम पोस्ट इस बात की पुष्टि नहीं करता है, बल्कि ऐसा दावा दूसरी मीडिया रिपोर्टों में किया गया है। बहरहाल, अब मुद्दे पर आते हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच बातचीत नहीं हो रही थी। दावा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था और ब्रेकअप करने का मूड बना चुके थे, लेकिन अलगाव से पहले लड़की ने एक मर्तबा अपनी प्रेमी से बात करने के बारे में विचार किया, जिसके बाद वो सीधा दुबई से सीधा अपने प्रेमी से मिलने केरल आई, लेकिन बीते शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को बॉयफ्रेंड के फ्लैट के पास उसकी लाश मिली। जिसके मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच शुरू कर दी। उधर, अब इस पूरे मामले में युवती के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के नया ट्विस्ट आ गया है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, युवती के परिजनों ने बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों का आरोप है कि साजिशन युवती को मौत के घाट उतारा गया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। उधर, युवक ने कहा कि परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से बेनियाद हैं। सच्चाई यह है कि युवती की मौत फिसलने से हुई है। इसमें उसका कोई हाथ नहीं है। बहरहाल, अब मामले की सच्चाई क्या है। यह तो फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Exit mobile version