News Room Post

Delhi-Sydney Air India Flight: दिल्ली से सिडनी जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ने हवा में खाए तेज झटके, सहमे लोग, कई जख्मी

Air India..

नई दिल्ली। एयर इंडिया अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। कभी यात्रियों के साथ बदसलूकी को लेकर, तो कभी विमान में यात्री द्वारा बवाल मचाने पर विवादों में घिरी रहती है। इसी बीच खबर आई है कि दिल्ली से सिडनी जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में ऐसा कुछ हो गया कि जिसके बाद यात्री सहम और डर गए। दरअसल एयर इंडिया का विमान B787-800 अचानक से उड़ान भरने के कुछ देर बाद हवा में तेज झटके खाने लगा। बीच हवा में एयर टर्बुलेंस होने की वजह से कई यात्री को जख्मी भी हुए है। यात्रियों को हल्की चोटें भी लगी है। वहीं हवा में तेज झटके के कारण यात्रियों की धड़कने बढ़ गई और वो डरने लगे।

खबरों के मुताबिक, कुछ यात्रियों को चोटिल लगने के बाद फर्स्ट एड भी दिया गया है। गनीमत की बात ये है कि फ्लाइट में सवार यात्री को गंभीर चोटें नहीं है। सभी यात्रियों सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि खराब मौसम के चलते विमान हवा में तेज झटके खाने लगा। इसके चलते फ्लाइट में उथल-पुथल मच गई और कुछ यात्री जख्मी हो गए।

वहीं फ्लाइट के सिडनी एयरपोर्ट पहुंचने पर जख्मी यात्रियों को प्राथमिक इलाज की व्यवस्था की गई। किसी भी पैसेंजर को अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत नहीं पड़ी। डीजीसीए ने इस खबर की पुष्टि की है। इसके साथ ही बताया है कि घटना मंगलवार को घटित हुई है।

इससे पहले दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री जमकर हंगामा काटा था। पैसेंजर ने क्रू मेंबर के हाथापाई भी की थी। जिसमें 2 क्रू मेंबर को चोटें भी आई थी। इसके बाद फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट यूटर्न लेना पड़ा और फिर यात्री को उतारकर लंदन के लिए रवाना किया गया था।

Exit mobile version