नई दिल्ली। एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान जो आज अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, उसके बारे में एक नई जानकारी सामने आई है। आकाश वत्स नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि वो आज सुबह इसी विमान से दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचा था। जब दिल्ली में वो प्लेन में सवार हुआ तो विमान के अंदर बहुत सी कमियां नजर आईं और उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अपनी बात की विश्वसनीयत के लिए आकाश ने अपना बोर्डिंग पास भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

I was in the same damn flight 2 hours before it took off from AMD. I came in this from DEL-AMD. Noticed unusual things in the place.Made a video to tweet to @airindia i would want to give more details. Please contact me. @flyingbeast320 @aajtak @ndtv @Boeing_In #planecrash #AI171 pic.twitter.com/TymtFSFqJo
— Akash Vatsa (@akku92) June 12, 2025

आकाश ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें देखा जा सकता है कि सीट के सामने लगा इंफोटेनमेंट सिस्टम काम नहीं कर रहा। यहां तक कि एयर होस्टेस को बुलाने के लिए कॉल बेल भी वर्किंग कंडीशन में नहीं है। इतना ही नहीं विमान के अंदर एसी भी ठीक से काम नहीं कर रहा था और बहुत से लोग मैगजीन से हवा करते हुए दिख रहे हैं। वहीं आकाश की यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस पर बहुत से लोगों ने कमेंट भी किया है। अब इस पोस्ट के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं विमान में पहले से कोई तकनीकी खराबी तो नहीं थी।
मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है, दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान 11 साल पुराना था। उधर टाटा ग्रुप ने विमान हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। बता दें कि एयर इंडिया के प्लेन के अंदर खामियों से जुड़ी शिकायतें यात्रियों के द्वारा अक्सर की जाती हैं बावजूद इसके प्रबंधन द्वारा कोई खास कदम नहीं उठाया जाता। हाल ही में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एयर इंडिया की टूटी सीट को लेकर निराशा जताई थी।