नई दिल्ली। संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को एक विशेष सौगात दी। उन्होंने हिसार और अयोध्या के बीच सीधी विमान सेवा का शुभारम्भ किया। पीएम ने हिसार एयरपोर्ट पर बनने वाले नए टर्मिनल का शिलान्यास भी किया। मोदी ने कहा, हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा और ये वादा हम देश में चारों तरफ पूरा होता देख रहे हैं।

#WATCH | Haryana: PM Narendra Modi flags off a commercial flight from Hisar to Ayodhya and lays the foundation stone for the new terminal at Hisar’s Maharaja Agrasen International Airport.#HisarAirport #Haryana #NarendraModi pic.twitter.com/j954Mgl3Wq
— Organiser Weekly (@eOrganiser) April 14, 2025

पिछले दस सालों में करोड़ों भारतीयों ने जीवन में पहली बार हवाई सफर किया है। हमने उन जगहों पर भी नए हवाई अड्डे बनाए हैं, जहां अच्छे रेलवे स्टेशन तक नहीं थे। 2014 से पहले देश में 74 हवाई अड्डे थे, सोचिए, 70 साल में हमारे पास केवल 74 एयरपोर्ट थे वहीं आज देश में हवाई अड्डों की संख्या 150 के पार कर गई है। देश के करीब 90 एयरोड्रम उड़ान योजना से जुड़ चुके हैं। 600 से अधिक रूट पर उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा चल रही है और इनमें बहुत कम पैसों में लोग हवाई यात्रा कर रहे हैं। यही कारण है कि अब हर साल हवाई यात्रा करने वालों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। एयरलाइन कंपनियों ने भी 2 हजार नए हवाई जहाजों का ऑर्डर दिया है। जितने नए जहाज आएंगे उतनी ही ज्यादा नौकरियों के अवसर मिलेंगे। इतना ही नहीं हवाज जहाज के मेंटिनेंस से जुड़ा सेक्टर भी अनगिनत रोजगार बनाएगा।

Hisar, Haryana: PM Narendra Modi says, "Even those wearing slippers will travel by airplane, and this promise is being fulfilled across the country. Over the past decade, millions of Indians have traveled by air for the first time in their lives. We have built new airports in… pic.twitter.com/adSg3D71Tq
— IANS (@ians_india) April 14, 2025

पीएम बोले, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती है। उनका जीवन, उनका संघर्ष, उनका जीवन संदेश, हमारी सरकार की 11 साल की यात्रा का प्रेरणा-स्तंभ बना है। हर दिन, हर फैसला, हर नीति, बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित है। वंचित, पीड़ित, शोषित, गरीब, आदिवासी, महिलाओं के जीवन में बदलाव लाना, इनके सपनों को पूरा करना हमारा मकसद है। इसके लिए निरंतर विकास, तेज विकास, यही बीजेपी सरकार का मंत्र है। इसी मंत्र पर चलते हुए आज हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए फ्लाइट शुरू हुई है। इसका मतलब है कि भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि हरियाणा प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या से अब सीधे जुड़ गई है। आज अग्रसेन एयरपोर्ट से वाल्मीकि हवाईअड्डे के लिए सीधी उड़ान शुरू की गई है। बहुत जल्द यहां से अन्य शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी। आज हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास भी हुआ है और यह शुरुआत हरियाणा की आकांक्षाओं को नई ऊंचाई तक पहुंचाने की उड़ान है।

Hisar, Haryana: PM Narendra Modi says, "Fast development is the mantra of this BJP government. Following this mantra, today a flight from Haryana to Ayodhya has started. This means that the sacred land of Lord Krishna in Haryana is now directly connected to the city of Lord Ram.… pic.twitter.com/rSK7cd5ZBX
— IANS (@ians_india) April 14, 2025