News Room Post

UP: महानवमी पर रामनवमी की बधाई!, अखिलेश ट्वीट में कर बैठे गलती, लोगों ने कर दी जमकर फजीहत

Uttar Pradesh: पूनम ठाकुर नाम की यूजर ने लिखा, वोट बैंक के खातिर मंदिरों के चक्कर लगाने की जगह हिंदु धर्म और रीति रिवाजों के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल की होती तो शायद ऐसी गलत न करते अखिलेश यादव जी...।

नई दिल्ली। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए हैं। दरअसल गुरुवार को अखिलेश यादव ने महानवमी की जगह रामनवमी की बधाई दी। अखिलेश ने पहले बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘आपको और आपके परिवार को रामनवमी की अनंत मंगलकामनाएं!’ जैसे ही अखिलेश यादव ने ट्वीट किया वैसे ही वह सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए। लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। हालांकि अखिलेश यादव को अपनी गलती का पता चला तो उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

थोड़ी देर बाद सपा प्रमुख ने ट्वीट को हटाकर नया ट्वीट किया, ‘आपको और आपके परिवार को महानवमी की अनंत मंगलकामनाएं!’

इस ट्वीट के बाद अखिलेश यादव भाजपा के निशाने पर आ गए। भाजपा नेता अमित मालवीय ने अखिलेश यादव पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,”रामनवमी का पर्व चैत्र मास में मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रों में महानवमी होती है, जो मां दुर्गा की आराधना का दिन है। इसके बाद दशहरा, यानी जिस दिन भगवान राम रावण का वध करते हैं, आता है। यही होता है जब कार सेवकों पर गोली चलाने वाले, चुनाव आते ही हिंदू बनने का ढोंग करने लगते हैं।”

लोगों ने लगाई अखिलेश यादव की जमकर क्लास

इस ट्वीट के बाद अखिलेश यादव की ट्विटर पर जमकर फजीहत हो रही है। यूजर्स ने अखिलेश की जमकर क्लास लगा डाली। पूनम ठाकुर नाम की यूजर ने लिखा, वोट बैंक के खातिर मंदिरों के चक्कर लगाने की जगह हिंदु धर्म और रीति रिवाजों के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल की होती तो शायद ऐसी गलत न करते अखिलेश यादव जी…।

बता दें कि अखिलेश से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा ने भी ट्विटर पर यही गलती कर बैठे।

Exit mobile version