News Room Post

UP Election: “सांड से लड़कर मरने पर पांच लाख का मुआवजा” समाजवादी पार्टी के इस वादे पर अखिलेश यादव हुए जमकर ट्रोल, खूब उड़ा मजाक

samajvadi party

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में चुनाव की वजह राजनीति में गर्माहट बढ़ी हुई है। लगातर चुनावी रैलियां, आरोप-प्रत्यारोप और फिर आरोपों का जवाब देना.. खूब हो रहा है। इसी बीच वायदे और दावे का दौर भी चरम पर है। विपक्ष सरकार की नाकामियों को गिना रहा है और सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियों को लेकर चुनाव में उतरा है। इस बीच कानपुर और कन्नौज में पीयूष जैन के यहां से छापेमारी में मिले करोड़ों रूपये से सपा सवालों के घेरे में आ गई। वहीं बीजेपी की तरफ से जोरदार प्रहार भी हुआ। हालांकि अब समाजवादी के सोशल मीडिया अकाउंट से लगातार कई वादे किये जा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक ऐसा वादा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर लोग मजे लेने लगे।

दरअसल समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर दिन भर हो रही पार्टी की गतिविधियों की जानकारी तो दी ही जाती है लेकिन इसके साथ कुछ वादे बैनर के जरिए लोगों तक पहुंचाएं जा रहे हैं। इसी बीच एक बैनर इस वक्त चर्चा में है और इस बैनर को समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया हुई। इस बैनर में लिखा है कि सांड से लड़कर दुर्घटना में मौत होने पर पांच लाख का मुआवजा देगी सरकार! अब समाजवादी पार्टी के इस ट्वीट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आइये हम आपको इस ट्वीट पर आई कुछ प्रतिक्रियाएं दिखाते हैं।


यहां आपको बता दें कि सामाजवादी पार्टी द्वारा किया गया ये ट्वीट अब उनके लिए ही किरकिरी का कारण बन गया है। आपने देखा कि किस तरह सोशल मीडिया पर लोग इस ट्वीट और वादे का मजाक बना रहे हैं। इससे पहले समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से एक और ट्वीट किया गया था जिसमें ये कहा गया था कि साइकिल से चलने वालों की एक्सीडेंट में मौत होने पर पांच लाख मुआवजा देगी सपा सरकार! इस ट्वीट पर पर भी लोगों ने खूब खिल्लियां उड़ाई थी।

Exit mobile version