News Room Post

Akhilesh Yadav : ‘हम बाहर की चाय पिएंगे, कहीं पुलिस चाय में जहर दे दे तो…’, पुलिस मुख्यालय में ये क्या बोल गए अखिलेश यादव?

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की सियासत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव इन दिनों चर्चाओं में हैं। हाल ही में अखिलेश यादव ने एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद मीडिया जगत में उनकी चर्चाएं जोर पकड़ने लगी। दरअसल, समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। उन्हें आता देख कई पुलिस अफसर उनके पास पहुंच गए और उनके लिए चाय मंगवाने लगे। इसपर अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय की चाय पीने से किया इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- हम यहां की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी (चाय) लाएंगे, कप आपका ले लेंगे। हम नहीं पी सकते, जहर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं। हम बाहर से मंगा लेंगे। अखिलेश का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद सब दंग रह गए।

यहां देखें वीडियो-

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की हजरतगंज पुलिस थाना पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। समाजवादी पार्टी के टि्वटर हैंडल से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर हजरतगंज कोतवाली में तीन केस दर्ज कराए गए थे। बताया गया है कि मनीष जगन अग्रवाल ही सपा का टि्वटर अकाउंट हैंडल करता था और वह सीतापुर का निवासी बताया जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ खबरों के मुताबिक 6 जनवरी को लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम के टि्वटर हैंडल पर रेप और जान से मारने की धमकी दिए जाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था। मनीष जगन के खिलाफ FIR में सपा के मीडिया समन्वयक आशीष यादव और पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह का नाम भी बताया गया है। वही इस पूरे प्रकरण को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य समेत समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता डीजीपी मुख्यालय के गेट नंबर 2 पर धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान वे मनीष जगन अग्रवाल की रिहाई को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं।

अब भारतीय जनता पार्टी ने भी अखिलेश यादव के इस बयान पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है भाजपा ने अखिलेश यादव की टिप्पणी पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पटलवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश का बयान चौंकाने वाला है. उन्होंने ट्वीट किया- अखिलेश यादव ने आतंकवादियों पर भरोसा किया और उन्हें रिहा कर दिया लेकिन यूपी पुलिस पर संदेह करते हैं! अखिलेश अल कायदा के आतंकियों का बचाव करते हैं लेकिन यूपी पुलिस पर शक करने का काम करते हैं।

Exit mobile version