नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी गणतंत्र दिवस के मौके पर कई विदेशी मेहमानों को भारत बुला रहे हैं। इनमें एक ऐसे देश के राष्ट्रपति का नाम भी शामिल है जो अपनी अलग शख्सियत के लिए दुनिया भर में पहचान बना रहे हैं। ये नाम है मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी।
अब्देल फतह अल सीसी मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे जहां हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह 74वें गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे। 24 से 27 जनवरी की आधिकारिक यात्रा पर उनके साथ पांच मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। जब वह नई दिल्ली पहुंचे, तो पारंपरिक लोक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया गया।
Republic Day Parade 2023 : गणतंत्र दिवस परेड के लिए भारत पहुंचे अल-सीसी, पहली बार इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति बनेंगे चीफ गेस्ट
Republic Day Parade 2023 : अल सीसी के दौरे के दौरान, दोनों देशें के बीच कृषि, साइबर सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी सहित अन्य क्षेत्रों में आधा दर्जन समझौते होने की उम्मीद है। केंद्र सरकरा की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अल-सीसी 24 से 26 जनवरी तक भारत यात्रा पर रहेंगे, जिस दौरान वह गणतंत्र दिवस परेड भी देखेंगे।
