News Room Post

Begusarai Shooting: बिहार के बेगुसराय में जमकर गोली बरसाने वाले सभी आरोपी हुए गिरफ्तार, राज्य सरकार की हुई थी आलोचना

नई दिल्ली।  बिहार के बेगुसराय में अंधाधुंध फायरिंग के बाद अब पुलिस के हाथ आरोपियों तक पहुंचते  हुए दिखाई दे रहे हैं। बिहार पुलिस के इसके लिए तचार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोरे आरोपी बेगुसराय के ही रहने वाले हैं। बिहार पुलिस ने इस फाइरिंग के लिए तीन आरोपियों को बेगुसराय से जबकि एक आरोपी को झाझा से गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के नाम भी सामने आ चुके हैं। बेगुसराय में हुई फाइरिंग के आरोपियों का नाम केशव, युवराज, अर्जुन और सुमित है।

मामला क्या था? 

दरअसल, बीते मंगलवार को शाम करीब साढें पांच बजे दो बदमाशों ने बेगुसराय को हिला कर रख दिया था। इस दौरान बेगुसराय के नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों में जमकर खूनी तांडव मचा, जिससे इलाके में हड़कम्प मच गया था। इस दौरान बदमाशों ने 10 लोगो केो गोली मारी थी। इसके बाद जिसमें से 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई थी। इस वक्त दो बंदूकधारी करीब 30 वहां के करीब 30 किलोमीटर के क्षेत्र में लगातार ही गोलियां बरसाते रहे। उस दौरान जो भी उनके सामने आया इन अपराधियों ने उसी ही अपना निशाना बना दिया। इस हमले के बाद बिहार पुलिस पर भी सवाल खड़े होने लग गए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि ओरोपी अपनी अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हुए चार थाना क्षेत्रों से गुजरे, लेकिन उन्हें पुलिस रोकने में नाकामयाब रही और किसी को भी गिरफ्तार न कर पाई।

इस घटना के बाद वहां के डीआईजी ने इस मामले में अपराधियों की जानकारी देने वाले पर 50 हजार का ऐलान किया था। दूसरी तरफ इस घटना के बाद कड़ी आलोचना झेलने वाली राज्य की नीतिश सरकार ने सात पुलिसकर्मियों को इस मामले में संस्पेंड भी कर दिया।

Exit mobile version