News Room Post

Operation Amritpal: अमृतपाल का साथी जोगा सिंह गिरफ्तार, अब हो सकता है बड़ा खुलासा, क्योंकि…!

Operation Amritpal: इससे पहले पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खास सहयोगी पपलप्रीत को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी में पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस से कोई मदद नहीं ली थी। पपलप्रीत और अमृतपाल होशियारपुर तक साथ रहे थे। इसके बाद दिल्ली आने के क्रम में दोनों अलग हो गए थे।

Amritpal Singh

नई दिल्ली। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के साथी जोगा सिंह को पंजाब पुलिस ने सरहद सिंह से गिरफ्तार किया है। अमृतसर और होशियारपुर की पुलिस ने अपने संयुक्त अभियान के बदौलत जोगा सिंह को गिरफ्तार किया है। जोगा सिंह ने अमृतपाल को भागने में मदद की थी। पुलिस को उसकी तलाश कई दिनों से थी। अब माना जा रहा है कि आगामी दिनों में वो पुलिस पूछताछ में मामले को लेकर कई बड़े खुलासे भी कर सकता है। बॉर्डर रेंज के डीआईजी नरिंदर भार्गव ने जोगा सिंह के गिरफ्तार होने की जानकारी सार्वजनिक की है।

बता दें कि इससे पहले पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खास सहयोगी पपलप्रीत को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी में पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस से कोई मदद नहीं ली थी। पपलप्रीत और अमृतपाल होशियारपुर तक साथ रहे थे। इसके बाद दिल्ली आने के क्रम में दोनों अलग हो गए थे। वहीं, इससे पहले एनआईए ने वकील राजदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। राजदीप पर आरोप था कि उसी ने अमृतपाल से जुड़े कुछ कंटेट अपने फेसबुक पेज पर साझा किए थे। जिसके बाद हरकत में आई एनआईए की टीम ने उसे फौरन गिरफ्तार किया था।

हालांकि, अभी तक अमृतपाल के कई साथी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं , लेकिन खुद अमृतपाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। अब ऐसे में उसकी गिरफ्तारी कब तक हो पाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम

Exit mobile version