News Room Post

चीनी एप पर विराम से चीनी मीडिया में कोहराम, आनंद महिंद्रा ने भी दिया ड्रैगन को करारा जवाब

भारत सरकार ने देश में टिकटॉक समेत 59 चीनी एप पर प्रतिबंध लगा दिया। जिसके बाद चीनी सरकार ही नहीं बल्कि वहां का मीडिया भी बौखला गया है। सोशल मीडिया पर वे अपनी भड़ास निकालने में लगे हुए हैं।

नई दिल्ली। भारत सरकार ने देश में टिकटॉक समेत 59 चीनी एप पर प्रतिबंध लगा दिया। जिसके बाद चीनी सरकार ही नहीं बल्कि वहां का मीडिया भी बौखला गया है। सोशल मीडिया पर वे अपनी भड़ास निकालने में लगे हुए हैं। चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के प्रधान संपादक ने ऐसा ही एक ट्वीट किया। मगर भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

ग्लोबल टाइम्स के एटिडट इन चीफ हू शिजिन ने चीनी एप्स पर बैन लगाने के बाद एक खबर को टैग करते हुए भारत पर तंज कसा। शिजिन ने लिखा, ‘खैर, भले ही चीनी लोग भारतीय उत्पादों का बहिष्कार करना चाहते हों, लेकिन वे वास्तव में कोई भारतीय सामान नहीं ढूंढ पा रहे हैं। भारतीय दोस्तों, आपको कुछ ऐसी चीजें चाहिए जो राष्ट्रवाद से ज्यादा महत्वपूर्ण हों।’

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उन्हें करारा जवाब देने में बिल्कुल भी देर नहीं की। इस ट्वीट का जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, ‘मुझे संदेह नहीं है कि यह प्रतिक्रिया भारतीय उद्योग के लिए सबसे प्रभावी और प्रेरक हो सकती है। हमें उकसाने के लिए आपका शुक्रिया, जल्द ही जवाब देंगे।’

बता दें कि भारत सरकार ने उन 59 मोबाइल एप को प्रतिबंधित किया है, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरनाक थे।

Exit mobile version