News Room Post

Anand mahindra Video: बच्चे का मछली पड़ना आनंद महिंद्रा को आया पसंद, वीडियो शेयर कर कह दी ये बात

anand mahindra

नई दिल्ली। महिंद्रा समूह की प्रमुख कंपनी ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड’ के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे वीडियो शेयर करते हैं जो लोगों को प्रेरणा देते हैं। कई बार तो आनंद महिंद्रा उन लोगों की मदद के लिए आगे भी आते हैं। आनंद महिंद्रा के फॉलोवर्स की बात करें तो उन्हें करीब 90 लाख लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं। लोग उनके शेयर किए गए वीडियोज को काफी पसंद भी करते हैं। इसी क्रम में अब एक बार फिर आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ऐसा वीडियो शेयर किया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्हें सफलता के तीन मंत्र भी बताए हैं।

क्या है वीडियो में…

आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक बच्चा मछली पकड़ने के लिए देसी जुगाड़ लगा रहा है। बच्चा जिस सरल और बेहतर तरीके से मछली पकड़ रहा है वो आनंद महिंद्रा को काफी पसंद आया। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए सफलता के मंत्र दिए हैं। आनंद महिंद्रा ने बच्चे के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘इस छोटी सी कहानी से उन्हें पता चलता है कि दृढ़ निश्चय+सरलता+सब्र=सफलता होता है।’


वीडियो में देखा जा सकता है पहले बच्चा लकड़ी का एक ढांचा कंधे पर रखकर लेकर आता है। फिर वो इसे तालाब के किनारे खड़ा कर देता है। इसके बाद वो ढांचे पर लगे हुए धागे के काटे पर आगे की बड़ी-बड़ी गोलियां लगा देता है और उसमें अछली के फंसने का इंतजार करता है। जब कांटे पर मछली फंस जाती है तो लकड़ी का खांचा हिलने लगता है। बच्चा समझ जाता है कि मच्छी फंस गई है ऐसे में वो चकरी को घूमाकर मछली को उससे बाहर निकालने लगता है। बच्चा बड़े ही आराम से अकेले ही सारा काम कर लेता है। बाद में वो इन मछलियों को अपने साथ लाए थैले में रख लेता है।

लोगों को पसंद आ रही तकनीक 

लोगों को बच्चे की मछली पकड़ने की तकनीक काफी पसंद आई है। एक यूजर ने बच्चे के इस वीडियो को बहुत ही खूबसूरत बताया और कहा कि ये वीडियो सच में जिंदगी में सफल होने का संदेश देता है। एक यूजर ने लिखा, ‘ये सब भूख और बेबसी का सबब है सर’।

Exit mobile version