News Room Post

पिता ने बेटे की परीक्षा के लिए चलाई 105 किमी साइकिल, अब बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने दिया ये तोहफा

Shobharam MP Anand Mahindra

नई दिल्ली। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके जरिए वो देश में चल रही गतिविधियों पर अपनी राय भी रखते हैं। इसके अलावा कई बार ऐसे मौके भी आए हैं, जब आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर जरूरतमंद लोगों की मदद करने का ऐलान कर चुके हैं। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने फिर ऐसा ही कुछ किया है, जिसे जानकर आप उनकी तारीफ करेंगे।

दरअसल मध्य प्रदेश के धार जिले में मजदूरी करने वाले शोभाराम ने अपने बेटे आशीष को 10वीं के पेपर दिलवाने के लिए 105 Km का सफर साइकिल से तय किया था। इसे लेकर जब उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो बहुत से लोगों ने उनके जज्बे की तारीफ की। इस तस्वीर के जरिए आनंद महिंद्रा ने भी शोभाराम को सराहा।

अब आनंद महिंद्रा ने फैसला किया है कि वो शोभाराम के बेटे आशीष की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। सोशल मीडिया पर लोग महिंद्रा के इस कदम की सरहाना कर रहे हैं, वहीं अशीष के पिता ने भी उनका आभार जताया है। गुरुवार को आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। जिसके बाद लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

महिंद्रा ने लिखा कि, ‘इस पिता को सलाम! जो अपने बच्चों के लिए सुनहरे भविष्य का सपना देखते हैं। यही ख्वाब एक देश को आगे बढ़ाते हैं। हमारी संस्था आशीष की आगे की पढ़ाई का खर्च उठाएगी।’ इसके लिए उन्होंने पत्रकार से इस परिवार से संपर्क करवाने की गुजारिश की है। महिंद्रा के ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 36 हजार लाइक्स और करीब 5 हजार री-ट्वीट मिल चुके हैं।

देखिए आनंद महिंद्रा के ट्वीट पर लोगों ने किस तरह के रिप्लाई दिए..

रानू शर्मा नाम की एक यूजर ने महिंद्रा की तारीफ में लिखा कि, ‘सर ..इसीलिए तो आप महान हैं। आपके दरियादिल को सलाम करतीं हूँ । चाहे वो हरियाणा के मोची (जूतों का डाॅक्टर) हो या साउथ इंडिया का वो ऑटो रिक्शेवाला हो,आप लोगों की क्रियेटिविटी को सहारते हैं और हरसंभव मदद करतें हैं। आपके इस बच्चे की पढाई का खर्च उठाने के लिए धन्यवाद।’

Exit mobile version