News Room Post

चीन में प्‍लेग के मामले सामने आने पर आनंद महिंद्रा ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा…

नई दिल्ली। रविवार को चीन के एक शहर में ब्यूबानिक प्लेग का एक संदिग्ध मामला सामने आने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसको लेकर चीन की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। इस खबर के सामने आने के बाद भारतीय उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपनी चिंता जाहिर की है।

आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट में कहा कि अब मानवजाति पर रहम होना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि अब ऐसी खबरें सहन नहीं हो पा रही हैं। मैं ऐसे मामलों को अब और बर्दाश्‍त नहीं कर सकता हूं। सरकारी पीपुल्स डेली ऑनलाइन की खबर के अनुसार, आंतरिक मंगोलियाई स्वायत्त क्षेत्र, बयन्नुर ने प्लेग की रोकथाम और नियंत्रण के लिए तीसरे स्तर की चेतावनी जारी की। ब्यूबानिक प्लेग का संदिध मामला बयन्नुर के एक अस्पताल में शनिवार को सामने आया।

स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकार ने घोषणा की कि चेतावनी 2020 के अंत तक जारी रहेगी। स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकार ने कहा, ‘‘इस समय इस शहर में मानव प्लेग महामारी फैलने का खतरा है। जनता को आत्मरक्षा के लिए जागरुकता और क्षमता बढ़ानी चाहिए और असामान्य स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में तत्काल जानकारी देनी चाहिए।’’

Exit mobile version