News Room Post

Viral Video: आंध्र प्रदेश में दलित युवक को बेरहमी से पीटा, बेसुध हुआ तो बदमाशों ने चेहरे पर किया पेशाब

Andhra Pradesh: मुख्य आरोपी की पहचान मन्ने रामंजनेयुलु के तौर पर हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस वारदात में 9 आरोपी शामिल थे। जिसमें 2 नाबालिग युवक भी शामिल हैं।

Andhra Video

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के सीधी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई थी। जहां नशे में धुत में प्रवेश शुक्ला ने आदिवासी मजदूर पर टॉयलेट कर दी थी। इस घटना के सामने आने के बाद शिवराज सरकार ने आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया और बुलडोजर वाली कार्रवाई भी की। इसके अलावा प्रवेश शुक्ला पर एनएसए भी लगाया। इसी बीच अब आंध्र प्रदेश से भी कुछ इसी तरह की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां बदमाशों ने एक दलित युवक को पहले बेरहमी से पीटा और फिर बेसुध होने पर उसके चेहरे पर टॉयलेट कर दी। वारदात अंगोल की बताई जा रही है। इसकी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो 19 जून का बताया जा रहा है। लेकिन आज ये वीडियो वायरल हुआ है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बदमाश दलित युवक को लाठी डंडों से बेरहमी से पीट रहे है। युवक इस पिटाई से पूरी तरह से लहुलुहान हो जाता है। इसके बाद अचेत हो जाता है फिर सभी बदमाश उसके फेस पर पेशाब कर देते है। दलित युवक का नाम मोटा नवीन बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी की पहचान मन्ने रामंजनेयुलु के तौर पर हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस वारदात में 9 आरोपी शामिल थे। जिसमें 2 नाबालिग युवक भी शामिल हैं।

इसके अलावा जानकारी मिली है पीड़ित युवक और मुख्य आरोपी रामंजनेयुलु बचपन के फ्रेंड है। इतना ही नहीं दोनों के खिलाफ कई राज्यों में चोरी के मामले भी दर्ज है। पुलिस के अनुसार इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का विवाद था। नवीन का अफेयर एक लड़की से था। जो बात रामंजनेयुलु को नागवार गुजरी और उसके अपने 8 दोस्तों के साथ मिलकर नवीन को किसी सुनसान इलाके में बुलाया और फिर बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके अलावा बदमाशों ने उसके ऊपर टॉयलेट भी कर दी। अंगोल पुलिस ने मामले में कुछ आरोपियों को धर दबोच लिया है। हालांकि मामले का मुख्य आरोपी रामंजनेयुलु अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Exit mobile version