नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आज एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति पुलिस थाने में तिरंगे के सामने भारत माता की जय के नारे लगाता हुए सलामी दे रहा है। पुलिसकर्मियों और पत्रकारों से घिरे इस शख्स ने एक-दो नहीं बल्कि 21 बार तिरंगे को सलामी देते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। यह वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक थाने का है। अब हम आपको बता है कि उस शख्स के ऐसा करने के पीछे असली वजह क्या है। दरअसल ये सख्य कोर्ट के आदेश की वजह से ऐसा कर रहा है।
<blockquote class=”twitter-tweet” data-media-max-width=”560″><p lang=”hi” dir=”ltr”>अजब गुनाह की ग़ज़ब सजा ,, भोपाल के फ़ैज़ान ने पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाये तो है कोर्ट ने पास के थाने पर हफ़्ते में दो बार जाकर तिरंगे के सामने इक्कीस बार भारत माता की जय बोलने की सजा सुना दी, मीडिया की भीड़ के बीच भारत माता की जय बोलता फ़ैज़ान <a href=”https://twitter.com/VistaarNews?ref_src=twsrc%5Etfw”>@VistaarNews</a> <a href=”https://t.co/tliWbRqbJh”>pic.twitter.com/tliWbRqbJh</a></p>— Brajesh Rajput (@drbrajeshrajput) <a href=”https://twitter.com/drbrajeshrajput/status/1848601446041981079?ref_src=twsrc%5Etfw”>October 22, 2024</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
फैज़ल निसार उर्फ फैजान नाम के इस शख्स ने कुछ समय पहले पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने केस की सुनवाई करते हुए पिछले सप्ताह ही इस व्यक्ति को 50 हजार रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज दिनेश कुमार पालीवाल ने आरोपी को जमानत मिलने के बाद एक अनोखी शर्त का पालन करने का भी आदेश दिया था।
जज ने कहा था कि मुकदमे के अंतिम समापन तक हर महीने के प्रत्येक पहले और चौथे मंगलवार को दिन के 12 बजे तक और ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाते हुए पुलिस स्टेशन की इमारत पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को 21 बार सलामी देगा। अब इसी शर्त को पूरा करने के लिए फैजान ने ऐसा किया है। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार पालीवाल की एकल बेंच ने अपने आदेश में कहा था कि आरोपी को कुछ ऐसी शर्तें लगाने के बाद जमानत पर रिहा किया जा सकता है जो उसे भारत देश के प्रति जिम्मेदारी और गर्व की भावना से उत्साहित करेंगी जहां उसका जन्म हुआ और जहां वो रह रहा है।