News Room Post

ASI Team Reached Kalki Vishnu Temple In Sambhal : संभल में आज कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची एएसआई की टीम, प्राचीन कुएं का किया सर्वेक्षण

ASI Team Reached Kalki Vishnu Temple In Sambhal : कल्कि विष्णु मंदिर के पुजारी महेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि जिस कुएं का सर्वेक्षण एएसआई टीम द्वारा किया गया वो 'कृष कूप' है। इस कुएं का स्कंद पुराण में भी वर्णन मिलता है। कुआं खुला है, लेकिन अब इसमें पानी नहीं है।

नई दिल्ली। यूपी के संभल में आज लगातार दूसरे दिन भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) की टीम ने सर्वेक्षण किया। एएसआई की टीम आज कल्कि विष्णु मंदिर परिसर पहुंची। टीम ने मंदिर में स्थित एक पुराने कुएं का सर्वे किया। इससे पहले शुक्रवार को भी एएसआई की चार सदस्यीय टीम ने संभल में भद्रकाश्रम, स्वर्गदीप, चक्रपाणि, प्राचीन तीर्थ श्मशान मंदिर समेत 5 तीर्थ और 19 कूपों का निरीक्षण किया था। कल्कि विष्णु मंदिर के पुजारी महेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि जिस कुएं का सर्वेक्षण एएसआई टीम द्वारा किया गया वो ‘कृष कूप’ है। इस कुएं का स्कंद पुराण में भी वर्णन मिलता है। कुआं खुला है, लेकिन अब इसमें पानी नहीं है।

#WATCH उत्तर प्रदेश: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की एक टीम ने संभल में कल्कि विष्णु मंदिर का सर्वेक्षण किया। pic.twitter.com/FjGSkvI4eW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2024

वहीं संभल की एसडीएम वंदना मिश्रा ने कल्कि विष्णु मंदिर में कुएं के सर्वेक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि एएसआई की टीम यहां आई थी। मुख्य रूप से उन्होंने कूप का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने कल्कि विष्णु मंदिर में दर्शन भी किए। साथ ही मंदिर की कुछ दीवारों पर बने चित्र जो खराब हो रहे हैं उसका भी एएसआई टीम ने निरीक्षण किया। आपको बता दें कि संभल हिंसा के बाद से यह चर्चा का केंद्र बना हुआ है। हाल ही में डीएम डा. राजेंद्र पेंसिया ने यहां बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया था।

#WATCH | उत्तर प्रदेश: संभल की SDM वंदना मिश्रा ने कहा, "राज्य पुरातत्व टीम मंदिर का सर्वेक्षण करने के लिए यहां पहुंची…" https://t.co/xy1tjkGqp8 pic.twitter.com/Tss5vn7uzC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2024

इस छापेमारी के दौरान मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पुलिस को एक मंदिर की जानकारी मिली जो लगभग 46 साल से बंद था। पुलिस ने उस मंदिर का ताला खुलवाया तो वहां बजरंग बली की मूर्ति और शिवलिंग स्थापित था। सीओ ने मूर्तियों पर जमा धूल को अपने हाथ से साफ किया। इसके बाद इस मंदिर की प्राचीनता को लेकर इसका सर्वे करने का जिम्मा एएसआई को सौंपा गया। इस दौरान मंदिर के पास एक कुंआ भी पुलिस को मिला था जिसे पाट दिया गया था। अब उन सभी प्राचीन कुओं और मंदिरों के सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है।

Exit mobile version