News Room Post

Asif Khan Controversy: जिस 3 पुलिसकर्मियों से कांग्रेस नेता ने किया गाली-गलौज, उन्हें पुलिस कमिश्नर से मिला ये तोहफा

नई दिल्ली। दिल्ली एमसीडी चुनाव के बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आसिफ खान सरेआम दिल्ली पुलिस के सब-इंसपेक्टर अक्षय के साथ-साथ दो अन्य जवानों के साथ गाली गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए नजर आए थे। वहीं विवाद बढ़ने पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के नेता आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच अब खबर है कि, दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने आसिफ खान मामले में एसआई अक्षय के साथ-साथ में मौजूद तीन और पुलिस के जवानों को 5-5 हजार रुपये का तोहफा दिया है।

आपको बता दें कि पुलिस कमिश्नर संजय कुमार अरोड़ा ने मौके पर मौजूद जवानों की शाबाशी भी दी है। उन्होंने जवानों की हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपने हालातों को अच्छे तरीके से संभाला है। जिसके लिए आपको Very Well Done. आपको बता दें कि शाहीनबाग से कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान अपनी बेटी के नगर निगम के प्रचार में जुटे हुए थे। वो लाउड स्पीकर पर जोर से भाषण दे रहे थे।

इसी दौरान लोगों का जमावड़ा लग जाता है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने उनसे इस पर अनुमति को लेकर प्रश्न किया। तो वो बौखलाए गए। पुलिस टीम के साथ आसिफ खान और उनके समर्थक बदसलूकी करने लगते है और धक्का-मुक्की करने लगते है। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज की। फिर आसिफ खान समेत दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद खान का विवादों से चोली दामन का साथ है। इससे पहले बीते साल उनका वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो एमसीडी अधिकारियों के साथ मारपीट और मुर्गा बनाते हुए नजर आए थे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हुआ था।

Exit mobile version