News Room Post

Assam Mizoram Border Dispute: असम मुख्यमंत्री के खिलाफ मिजोरम में FIR, जोरमथंगा बोले बिस्वा मेरे भाई…

zoramthanga and himanta biswa sarma

नई दिल्ली। असम-मिजोरम सीमा विवाद (Assam-Mizoram border dispute) का मामला कम होने के बजाय नया रूप लेते जा रहा है। इस मामले में अब तक दोनों राज्यों में तनाव चरम पर था तो वहीं अब इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam CM Himanta Biswa Sarma) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, मिजोरम पुलिस की ओर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के हत्या की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया है। असम के सीएम के साथ ही मिजोरम के 6 अन्य अधिकारियों पर भी मामला दर्ज कर किया गया है।

असम के सीएम ने दिया ये बयान

दूसरी ओर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा (Mizoram CM Zoramthanga) ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को उनका भाई की तरह बताया है। उन्होंने कहा कि वो इस विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लेंगे। बता दें 26 जुलाई को असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़प देखने को मिली थी। इस हिंसक झड़प में असम के 6 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे तो कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दोनों राज्यों की पुलिस ने भेजे समन

इस मामले में असम पुलिस ने मिजोरम के 6 अधिकारियों को समन भेजा था। इन सभी को 2 अगस्त को ढोलाई पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया है। असम पुलिस ने जिन लोगों को समन भेजा है उनमें मिजोरम पुलिस के डिप्टी कमिश्नर और एसपी रैंक के अधिकारी शामिल है ऐसे में इस कार्रवाई को बड़ा बताया जा रहा है।

ट्विटर पर भीड़ें दोनों राज्यों के मुख्यमत्री

इस खूनी संघर्ष के अलावा सोशल मीडिया पर एक अलग बहस चल रही हैं और ये बहस दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच हो रही है। असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग हुई। हिमंता बिस्वा सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा एक-दूसरे एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

इस बहस की शुरुआत हुई मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा के एक वीडियो पोस्ट से, जिसमें उन्होंने सीमा पर हो रहे उपद्रव की एक वीडियो शेयर की। साथ ही उन्होंने इस मामले में अमित शाह से दखल देने की अपील की थी। इसके बाद असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा भी मैदान में उतर आए। उन्होंने मिजोरम के सीएम से उनके लोगों के लाठी-डंडे पकड़ने, हमला करने की जांच करने को कहा। इसके बाद से दोनों के बीच तीखी बहस चलती रही।

Exit mobile version