News Room Post

Assam Mizoram Border: सीमा विवाद पर आपस में भिड़े असम और मिजोरम के लोग, दोनों मुख्यमंत्रियों से केंद्र कर रही बातचीत

asam_mijoram_border

नई दिल्ली। असम-मिजोरम बॉर्डर पर हिंसा भड़कने की खबर सामने आ रही है। सामने आई खबरों के मुताबिक बॉर्डर पर पत्थरबाडजी और फायरिंग की जा रही है। प्रदर्शनकारी लोग आम लोगों से लेकर सरकारी वाहनों पर हमला कर रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों की राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह से भी हस्तक्षेप किए जाने की मांग की जा रही है।

अमित शाह ने हाल ही में हुए अपने दो दिन के पूर्वोत्तर दौरे के दौरान शिलांग में नार्थ-ईस्ट से सभी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से मुलाकात की थी। वहीं अब मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने हिंसा की एक वीडियो जारी करते हुए हस्तक्षेप की मांग की है। उन्‍होंने लिखा-इसे तुरंत ही रोका जाना चाहिए।

तो वहीं असम के सीएम हिमंत बिस्‍ब सरमा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आदरणीय जोरामथांगाजी. कोलासिब (मिजोरम) के एसपी ने हमें अपनी पोस्‍ट से तब तक हटने के लिए कहा है, जब तक उनके नागरिक बात नहीं सुनते और हिंसा नहीं रोकते। ऐसी परिस्थितियों में हम किस तरह सरकार चला सकते हैं। उम्‍मीद है, आप जल्‍द से जल्‍द दखल देंगे।’

वहीं सूत्रओं की मानें तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से इस मामले पर बात की है। जहां उनसे सीमा मुद्दे को हल करने को कहा गया है। कहा यह भी जा रहा है कि दोनों मुख्यमंत्रियों ने इस मुद्दे को सुलझाने और शांति बनाए रखने पर सहमति जताई है। दोनों राज्यों की पुलिस बल विवादित क्षेत्र से लौट रही है।

आखिर क्या है मामला

आपको बता दें कि मिजोरम के तीन जिले आईजोल, कोलासिब और मामित असम के कछार और हैलाकांडी जिलों से अंतर-राज्यीय सीमा शेयर करते हैं। यह क्षेत्र पहले से ही विवादित माना जाता है समय-समय पर झड़पों होने की खबरें भी सामने आती रहती हैं।

वहीं बॉर्डर पर अब यह तनाव पिछले कुछ दिनों से बढ़ता दिख रहा है। जिसके पीछे असम पुलिस की ओर से चलाया जा रहा अभियान माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि पुलिस का यह अभियान उपद्रवियों की तरफ से कथित रूप से अतिक्रमण की गई भूमि को खाली कराने के लिए चलाया जा रहा है।

हिमंता बिस्वा शर्मा ने बताया झड़प में 6 जवान हो गए शहीद

वहीं इस पूरे मामले पर ट्वीट करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने जानकारी दी की इस झड़प में ट जवान शहीद हो गए हैं। उन्होंने लिखा कि मुझे यह सूचित करते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि देश के छह वीर जवानों इसम पुलिस असम-मिजोरम सीमा पर हमारे राज्य की संवैधानिक सीमा की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

इसके साथ ही शर्मा ने लिखा कि मैंने अभी-अभी मिजोरम के माननीय मुख्यमंत्री जी से बात की है। मैंने दोहराया है कि असम हमारे राज्य की सीमाओं के बीच यथास्थिति और शांति बनाए रखेगा। मैंने आइजोल जाने और जरूरत पड़ने पर इन मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छा व्यक्त की है।

Exit mobile version