News Room Post

Delhi: टोक्यो से वापस लौटा भारतीय ओलंपिक दल, ढोल-नगाड़े से हुआ स्वागत, अशोका होटल में सम्मान समारोह

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) का समापन कर सोमवार को भारतीय दल स्वदेश लौट चुका है। एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हो रहा है। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत ने 7 पदक जीते है, जो कि ओलंपिक में भारत का अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

देखिए सम्मान समारोह लाइव:-

बजरंग पूनिया बोले ऐसा प्यार और सम्मान देखकर लग रहा है देश आकर एक और मैडल जीत लिया, बहुत अच्छा लग रहा है।

वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया के स्वागत के लिए उनके समर्थक और परिवारजन एयरपोर्ट पर इकट्ठा हुए।

Exit mobile version