News Room Post

बेंगलुरू में सड़क पर चल रही महिला पर जा गिरा ऑटोवाला, महिला को लगे 52 टांके, वीडियो हुआ वायरल

बेंगलुरू। सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला एक वीडियो काफी दिनों से वायरल हो रहा है। दरअसल, बेंगलुरू में एक महिला सड़क पर जा रही थी। तभी अचानक एक शख्स हवा में उड़ता हुआ आया और सड़क किनारे चल रही महिला पर गिर गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला जमीन पर गिर गई और उसे 52 टांके आए।

पहली बार जब लोगों ने वीडियो देखा तो समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या। महिला खुद हैरान थी कि यह हुआ क्या। हादसा इतना खतरनाक था कि महिला को 52 टांके आए। सोशल मीडिया पर घटना का शॉकिंग सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

पहले आप वीडियो देखें

वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीसी पाल्या रोड पर एक तार झूल रही है। तार इतना ढीला है कि हवा से होते हुए सड़क तक जा रहा है। तार ऑटो के पहिए में उलझता है और वो उसे निकालने की कोशिश भी करता है। इतने में सड़क से गुजरता एक वाहन तार से उलझता है। इतने में तार में जोरदार खिंचाव आता है और उसका फोर्स ऑटो ड्राइवर को हवा में दूर फेंक देता है। जिसके बाद पैदल जा रही एक महिला पर ऑटो ड्राइवर जा गिरता है, और उन्हें बुरी तरह चोट लग जाती है। ये टक्कर इतनी जोरदार हुई कि महिला को 52 टांके आए।

खबरों की मानें तो, ये घटना 16 जुलाई की सुबह 11.34 बजे हुई। तब 42 वर्षीय सुनीता टीसी पाल्य जंक्शन के होटल अन्नपूर्णेश्वरी की तरफ जा रही थीं। घटना के बाद ये वीडियो तेजी वायरल हुआ।

Exit mobile version