News Room Post

Ayodhya Diwali: अयोध्या में दीपोत्सव, सीएम योगी ने की रामलला की पूजा

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण की शुरुआत के बाद पहली बार अयोध्या में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस घड़ी का हर भारतीय बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा था। आपको बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में पहुंचकर रामलला की पूजा की। इस दौरान उनके साथ यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के सामने दीपक जलाए। सीएम योगी के बाद राम जन्मभूमि परिसर में यूनिवर्सिटी और कॉलेज के छात्र-छात्राएं दीपक जला रहे हैं। बता दें कि अयोध्या का विकास और यहां की सांस्कृतिक पहचान को दुनियाभर में फैलाने के बाद योगी सरकार तरह से प्रतिबद्ध है। इसके लिए अयोध्या सीएम योगी की प्राथमिकता में शामिल है। अयोध्या में दीपोत्सव के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या के भव्य स्वरूप को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने को लेकर की तरह के आयोजन आयोजित किए हए हैं।

वहीं इसके अलावा इसी क्रम में आज कलाकारों ने रंग-बिरंगे वस्त्रों में अयोध्या में मनमोहक झांकियां निकाली।

लाइव यहां देखें-

बता दें कि इस बार अयोध्या की दिवाली राम मंदिर के शिलान्यास के बाद यह पहली दिवाली होगी। वहीं इस बार सरयू नदी तट पर 5.51 लाख दीये जलाए जाएंगे। इससे पहले अयोध्या में आज होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम से पहले शोभा यात्रा निकाली गई। बता दें कि इस बार अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

Exit mobile version