नई दिल्ली। बीजेपी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। मरांडी अब झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी निभाएंगे। झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने विधायक दल के नेता का चयन नहीं किया था। विधायक दल का नेता चुनने के लिए बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से बाबूलाल मरांडी को नेता चुना गया।

STORY | Babulal Marandi appointed leader of BJP legislative party in Jharkhand

READ: https://t.co/VUqnYDLim2

VIDEO:

(Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/x1DxrTP8Lp
— Press Trust of India (@PTI_News) March 6, 2025

पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव और के. लक्ष्मण ने बताया कि नवीन जायसवाल, नीरा यादव, राज सिन्हा की ओर से बाबूलाल मरांडी के नाम का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव को पार्टी के सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। बाबूलाल मरांडी ने इस जिम्मेदारी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। मरांडी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उस पर खरा उतरने के लिए मैं दिन रात काम करूंगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सभी विधायक झारखंड के हितों की रक्षा के लिए काम करते हुए आवाज बुलंद करेंगे।

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी, केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री @byadavbjp जी, श्री @drlaxmanbjp जी, प्रदेश प्रभारी श्री @LKBajpaiBJP जी, क्षेत्रीय संगठन… pic.twitter.com/5gUCAj1nPm
— Babulal Marandi (@yourBabulal) March 6, 2025

इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के विकसित झारखंड और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में काम करने की भी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि झारखंड की सोरेन सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। सरकार की सभी खामियों को जनता के समक्ष लाया जाएगा। उधर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के लिए बधाई दी। आपको बता दें बाबूलाल मरांडी का नाम झारखंड में बीजेपी के बड़े नेताओं में लिया जाता है। उनका राजनीतिक करियर काफी लंबा है। उनको झारखंड का पहला मुख्यमंत्री होने का गौरव भी प्राप्त है। इसके अलावा को केंद्रीय मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं।