News Room Post

West Bengal: ममता के करीबी बंद्योपाध्याय पर नरमी के मूड में नहीं केंद्र, जल्‍द ही उठा सकती है अगला कदम

PM Modi, alapan bandyopadhyay

नई दिल्ली। केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार में सियासी तूफान जारी है। हाल ही चक्रवात तूफान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होने वाले सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) के करीबी पूर्व मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय (Alapan Bandyopadhyay) पर केंद्र सरकार नरमी के मूड में नहीं दिख रही है। खबरों की मानें तो, अलापन बंद्योपाध्याय के जवाब पर केंद्र सरकार जल्‍द ही अगला कदम उठा सकती है। बता दें कि गुरुवार को बंदोपाध्याय ने केंद्र सरकार  के कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया। अलापन बंदोपाध्याय ने अपने जवाब में कहा कि उन्होंने वही किया जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्देश दिया। सूत्रों के अनुसार अलपन ने समीक्षा बैठक के दिन समय सीमा के साथ चीजों को स्पष्ट करते हुए जवाब दिया।

भले ही बंदोपाध्याय ने केंद्र सरकार के नोटिस का जवाब दे दिया हो , लेकिन सरकार उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। सरकारी सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय का कल रात जवाब मिला और उसकी जांच की जा रही है। इस मामले से अवगत लोगों ने कहा कि सरकार आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही है।

बता दें कि विवाद उस वक्त बढ़ा जब हाल ही में पीएम मोदी ने तूफान प्रभावित पश्चिम बंगाल का दौरा करने के बाद समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस बैठक में बंगाल की ममता बनर्जी और उनके करीबी माने जाने वाले मुख्य सचिव अलापन बंद्दोपाध्याय भी 30 मिनट देरी से पहुंचे थे।

Exit mobile version