News Room Post

Begusarai News: बेगूसराय गोलीकांड में कार्रवाई, एसपी ने 7 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

Begusarai firing

नई दिल्ली। बिहार के बेगूसराय गोलीकांड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बेगूसराय गोलीकांड में एसपी ने घटना में 7 पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी पुलिस वालों पर लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया है। जिसके चलते बेगूसराय के एसपी ने इन 7 पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। वहीं इस गोलीकांड में अभी तक हमला करने वाले बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। आपको बता दें कि बिहार में एक फिर से जंगलराज देखने को मिला है। जहां बदमाशों ने 40 मिनट तक 30 किलोमीटर इलाके में घूम-घूमकर लोगों को गोली मारते रहे। इस गोलीकांड में चंदन कुमार नाम के एक शख्स की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, ”बेगूसराय में शाम 5 बजे अपराधियों ने गोली चलाई। 10 लोगों को गोली लगी, इसमें 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई। सूचना के बाद रात भर चेकिंग की गई। आसपास के ज़िलों को अलर्ट कर दिया गया है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। हमारी पेट्रोलिंग टीम अपराधियों को नहीं रोक पाई या चेकिंग नहीं कर सकी। इस संबंध में 7 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।”

वहीं इस मामले को राजनीति भी शुरू हो गई है। गोलीकांड के विरोध में बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह धरने पर बैठ गए है। गिरिराज ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेगूसराय की घटना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बिहार में जब भी ये महागठबंधन की सरकार बनी है। तब से राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है।

Exit mobile version