News Room Post

West Bengal: बंगाल में हिंसा जारी, लोगों का ममता पर फूट गुस्सा, सोशल मीडिया पर #BengalTrustsModi कर रहा ट्रेंड

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हुए हमला किया गया। विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन (V Muraleedharan) का काफिला पश्चिमी मिदनापुर के पंचकुडी गांव से जा रहा था जहां पर रास्ते में कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया और साथ ही डंटे लाठियों से गाड़ियों को भी तोड़ा। विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने उन पर हुए हमले का वीडियो भी ट्वीट किया है। वहीं बंगाल में जारी हिंसा को लेकर अब सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। इतना ही यूजर्स राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोल रहे हैं। साथ ही बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग भी कर रहे है।

इस बीच सोशल मीडिया पर #BengalTrustsModi ट्रेंड कर रहा है, और कई ट्विटर यूजर बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ममता सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

Exit mobile version