News Room Post

Bhagalpur Murder Case: सरेआम बाजार में महिला के हाथ-पैर काटने वाला शकील मियां चढ़ा पुलिस के हत्थे

Crime

नई दिल्ली। बिहार के भागलपुर में श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना सामने आई है। जहांं आरोपी शकील मियां ने हैवानियत की सारी हदे पार कर दी। दरअसल शकील मियां नाम के एक शख्स ने सरेआम बाजार में एक महिला की बर्बरता से हत्या कर दी। शकील ने महिला के हाथ, पैर, ब्रेस्ट, कान काट डाले। महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी पहले ही मौत हो गई। मृतका नाम नीलम देवी है। बताया जा रहा है शकील मियां और बाकी हमलावर मृतका महिला के जान पहचान के ही थे। बताया जा रहा है कि शकील मियां ने पैसा नहीं देने की वजह से नीलम देवी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल का है।


वहीं इस घटना पर भागलपुर के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा, मृतका और अभियुक्त दोनों पड़ोसी थे। महिला ने शकील से अपनी बेटी की शादी के लिए कुछ साल पहले पैसे लिए थे। शकील पैसे वापस करने के लिए लगातार दवाब बना रहा था। मृतका पैसा नहीं लौटा पा रही थी। इस कारण से दोनों के बीच काफी विवाद होता रहता था। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि एक माह पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है।

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहने वाली श्रद्धा वालकर की गला घोंट कर मौत की नींद सुला दिया था। इसके बाद आरोपी आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। बीते दिनों आरोपी आफताब नार्को टेस्ट भी हुआ था। जिसमें उसने श्रद्धा की हत्या की बात भी काबूली थी।

Exit mobile version