News Room Post

Shahjahanpur Accident: शाहजहांपुर में बड़ा हादसा, 13 लोगों की मौत, कई घायल, CM योगी ने जताया दुख  

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के शाहाजहांपुर में एक ट्रैक्टर ट्रॉली पुल की रेलिंग को तोड़कर नीचे गिर गई। जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे का शिकार होकर महिला, बच्चों सहित लगभग 13 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ गई। इसके साथ कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सभी लोग गर्रा नदी में जल भरने आए थे। तभी यह हादसा हो गया। वहीं, यह हादसा तिलहर क्षेत्र के बिरसिंगपुर गांव का बताया जा रहा है।

हादसे के तत्काल बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में लोगों का मजमा इकट्ठा हो गया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को काबू में किया। उधर,  इस हादसे के बारे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी सूचना दी है। इस हादसे पर उन्होंने दुख व्यक्त किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जनपद शाहजहांपुर में दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत-बचाव कार्य संचालित करने व घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

वहीं, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अब ऐसे में आगामी दिनों में क्या कुछ कदम  उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version