News Room Post

Himachal Politics : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, घरेलू हिंसा के आरोपों में बुरी तरह फंसे पूर्व दिवंगत सीएम के बेटे विक्रमादित्य सिंह

शिमला। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने वाली कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश की राजनीति का एक बड़ा नाम और मंत्री पद की दौड़ में शामिल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह की मुश्किल बढ़ गई है।।शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज हुआ है। उनकी धर्मपत्नी सुदर्शना चुंडावत ने राजस्थान में उदयपुर की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में मामला दर्ज कराया है। इसके बाद अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया। विक्रमादित्य सिंह को आज अदालत ने पेश होने का आदेश दिया गया है।

ससुराल पक्ष के साथ चंडीगढ़ की एक युवती को भी गैर जमानती वारंट हुआ जारी

आपको बता दें कि जो मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना ने 17 अक्टूबर को घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 12 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कराया है. इस मामले की 17 नवंबर 2022 को पहली सुनवाई हुई. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उदयपुर की अदालत ने विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता, ननदोई अंगद सिंह और चंडीगढ़ की एक युवती को गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। सभी प्रतिवादियों को उदयपुर की अदालत में में 14 दिसंबर यानी आज उपस्थित होने के आर्डर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि विक्रमादित्य बड़े परिवार से ताल्लुक रखते हैं इसीलिए विक्रमादित्य सिंह की शादी मार्च 2019 में मेवात राजवंश की राजकुमारी सुदर्शन चुंडावत से हुई थी। इसके कुछ समय बाद ही दोनों में कुछ अनबन हो गई। दोनों लंबे समय से अलग-अलग रह रहे हैंय अब सुदर्शन ने अदालत से गुहार लगाई कि उनके ससुराल वालों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हिंसा न करने के लिए पाबंद करके उन्हें अलग रहने के लिए मकान की व्यवस्था करने के आदेश जारी किए जाने चाहिए।

आरोपों को विक्रमादित्य सिंह ने सिरे से नकारा

प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरा मामला पारिवारिक है. फिलहाल, विक्रमादित्य सिंह अपनी मा प्रतिभा सिंह के साथ दिल्ली दौरे पर हैं। विक्रमादित्य सिंह हिमाचल के 6 बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के बेटे हैं और दूसरी बार शिमला ग्रामीण से एमएलए बने थे।

Exit mobile version