News Room Post

No Nikah If DJ Played: बारात में डीजे बजने पर भड़के मौलवी, बोले- अगर ऐसा किसी ने किया तो नहीं पढ़ाएंगे निकाह

इससे पहले झांसी में शादी में डीजे बजने पर मौलवी ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया था। ये घटना सुर्खियों में रही थी। जबकि, उत्तराखंड के कोटद्वार में भी काजियों ने डीजे बजाने या आतिशबाजी करने पर निकाह न पढ़ाने का सामूहिक एलान किया था। अब दादरी में हुई घटना ने उन मामलों की भी याद ताजा कर दी है।

no dj in islamic marriage 1

दादरी। यूपी के गौतमबुद्धनगर में मौलवियों ने बड़ा फैसला किया है। मौलवियों ने तय किया है कि अगर किसी बारात में डीजे बजा, तो ऐसी जगह वो निकाह नहीं पढ़वाएंगे। शनिवार को दादरी के जीटी रोड पर नई आबादी के सामने से बारात निकल रही थी। इस बारात में डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे। डीजे की आवाज सुनकर स्थानीय मस्जिद के मौलवी बाहर आ गए। उन्होंने बारात को रुकवा दिया। मौलवी ने कहा कि शादी में डीजे बजने पर कोई भी मौलवी निकाह नहीं पढ़ाएगा। बताया जा रहा है कि चांद मस्जिद के बाहर से बारात बुलंदशहर के स्याना जा रही थी।

सुबह 10 बजे घुड़चढ़ी के बाद बारात आगे बढ़ी। डीजे पर महिला और पुरुष नाच रहे थे। जब बारात चांद मस्जिद और मदरसे के पास पहुंची, तो कई मौलवी वहां बाहर आ गए। उन्होंने कहा कि शादी बारात में डीजे और आतिशबाजी पर रोक है, लेकिन यहां ऐसा हो रहा है। उन्होंने बारात निकाल रहे परिवार को सामाजिक बहिष्कार की भी धमकी दी। जिसके बाद बारात में डीजे बंद किया गया। मौलवियों के इस फैसले पर लोग हैरत जता रहे हैं।

इससे पहले झांसी में शादी में डीजे बजने पर मौलवी ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया था। ये घटना सुर्खियों में रही थी। जबकि, उत्तराखंड के कोटद्वार में भी काजियों ने डीजे बजाने या आतिशबाजी करने पर निकाह न पढ़ाने का सामूहिक एलान किया था। अब दादरी में हुई घटना ने उन मामलों की भी याद ताजा कर दी है। दादरी में डीजे के खिलाफ मौलवियों का ताजा फैसला मीडिया की सुर्खियां बन रहा है। आने वाले दिनों में मुस्लिमों की शादी में डीजे और आतिशबाजी बंद होने के आसार दिख रहे हैं।

Exit mobile version