News Room Post

 SP: फिर उगला सपा नेता शफीकुर्रहमान ने मोदी सरकार के खिलाफ जहर, कह दी ऐसी बात  

Shafiqur Rahman Barq

नई दिल्ली। चलिए, आज हम आपको समाजवादी पार्टी के नेता व हर मसले को लेकर सुर्खियों के सैलाब में सराबोर रहने वाले शफीकुर्ररहमान से मिलवाते हैं। शायद ही ऐसा कोई मसला वे अपने हाथ जाने देते होंगे, जिसे लेकर वे अपनी राय न जाहिर करते हों। अभी हाल ही में उन्होंने अयोध्या में निर्माणाधीण राम मंदिर के संदर्भ में अपनी राय जाहिर की थी। अब एक बार फिर से शफीकुर्ररहमान सुर्खियों में आ गए हैं। उऩ्होंने इस बार उन्होंने फिर से मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है। आइए, हम आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है।

उन्होंने कहा कि, हमारे साथ जो कुछ भी हो रहा है, हम सब उससे परेशान हैं, हमें खुद को भी बचाना है, अपने कौम को भी और अपने मुल्क को भी बचाना है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मुसलमानों और पिछड़ों के लिए ऐसा कुछ भी नहीं किया है, जिसे कि याद रखा जा सकें। सरकार को कुछ ऐसा करना होगा कि हम सब शांति से रह सकें। उन्होंने मुसलमानों की तारीफ करते हुए कहा कि कठीन समय का भी मुसलमानों ने अच्छे से सामना किया है। इस दौरान उऩ्होंने कहा कि खोद के न निकालो हमारे जख्मों को, हमारे नाम से तुम्हारा नाम जाना जाता है। बहरहाल, अभी उनका यह बयान काफी सुर्खियों में है। लोग इस पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन आपका उपरोक्त बयान पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।

शायद आपको ध्यान हो कि इससे पहले उन्होंने विवादित बयान दिया था, जिमसें उन्होंने कहा था कि अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर, जहां बन रही है,  वहां मस्जिद थी। बहरहाल, इससे पहले वे कई तरह के विवादित बयानों को लेककर सुर्खियों में रह चुके हैं, लेकिन आपका उनके द्वारा दिए गए विवादित के संदर्भों में क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम

Exit mobile version