पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) सोमवार को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बाधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को उनकी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) ‘विकास दिवस’ के रूप में मना रही है। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में 70 पौंड का केक भी काटा जाएगा। नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा पटना की सडकों पर कई बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। नीतीश के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी जा रही हैं।
देश के प्रधानमंत्री ने नीतीश के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। ट्वीट कर पीएम ने लिखा, ”बिहार के सीएम नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में बिहार में एनडीए सरकार राज्य के विकास के लिए कई उपाय कर रही है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना।”
Best wishes to Bihar CM @NitishKumar Ji on his birthday. Under his leadership the NDA Government in Bihar is undertaking numerous measures for developing the state. Praying for his long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2021
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। तेजस्वी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ, सुखी और दीघार्यु जीवन की कामना करता हूं।”
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को उनके 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 1, 2021
तेजस्वी के अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी नीतीश को ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “आधुनिक बिहार के शिल्पकार, बिहारियों के मान-सम्मान, सबके चहेते माननीय मुख्यमंत्री। नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। आपकी मुस्कान बरकरार रहे, यही कामना है।”
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के जन्मदिन पर पुर्व सीएम जीतन राम माँझी जी ने दी शुभकामनाए कहाँ आधुनिक बिहार के शिल्पकार,बिहारियों के मान-सम्मान,सबके चहेते माननीय मुख्यमंत्री .@NitishKumar जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ।
आपकी मुस्कान बरक़रार रहें यही कामना है ।— Kashish News Bihar (@KashishBihar) March 1, 2021
वहीं, जदयू के अध्यक्ष आर सी पी सिंह ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं।”
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं। pic.twitter.com/iWlaQMNxvl
— RCP Singh (@RCP_Singh) February 28, 2021
बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने भी नीतीश को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को 70वें वर्षगांठ की अप्रतिम बधाई व शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके दीघार्यु होने की कामना करता हूं। आपके सफलतम नेतृत्व में प्रदेश विकास के नित नए आयाम स्थापित करे। बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करना ही हम सब का एकमात्र संकल्प है।”
मा० मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को 70 वें वर्षगाँठ की अप्रतिम बधाई व शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके दीर्घायु होने की कामना करता हूूॅूँ,
आपके सफलतम नेतृत्व में प्रदेश विकास के नित नए आयाम स्थापित करे।
बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करना ही हमसबों का एकमात्र संकल्प है। pic.twitter.com/hHRRLYLU4L— Neeraj kumar (@neerajkumarmlc) March 1, 2021
इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, “बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अशेष मंगलकामनाएं। भगवान से प्रार्थना है कि आप दीघार्यु हों और सदैव स्वस्थ रहिए। पूर्ण विश्वास है कि आपके दूरदर्शी व कुशल नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगा।”
बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई व अशेष मंगलकामनाएं।
भगवान से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ रहिए!
पूर्ण विश्वास है कि आपके दूरदर्शी व कुशल नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगा।@NitishKumar pic.twitter.com/MHOrIUAnyj
— Dr. Sanjay Jaiswal (@sanjayjaiswalMP) March 1, 2021