News Room Post

Ramcharitmanas Row: ‘…कचरा साफ करने की जरूरत’, नीतीश के मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर फिर दिया विवादित बयान

Bihar Education Minister Chandra shekhar 1

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कोटे से बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Bihar Education Minister Chandrashekhar) ने एक बार फिर से पवित्र धर्मग्रंथ रामचरितमानस पर विवादित बोल बोले हैं। मंगलवार को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रामचरितमानस से कूड़ा- कचरा साफ करने की जरूरत है। इसके साथ ही वो अपने रामचरितमानस पर दिए गए बयान पर अभी भी कायम है। चंद्रशेखर ने कहा, ज्ञान बांटने वालों को चुनौती देता हूं। बहस कर लें। मैंने अभी दो पंक्तियों पर सवाल उठाए थे। अभी दर्जनों पंक्तियों पर सवाल उठाना बाकी है। उन्होंने ये बयान बिहार बजट सत्र के दौरान मीडिया से बात करते हुई दी। वहीं चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए गए बयान को लेकर महागठबंधन पर बवाल मचते दिखाई दे रहा है। जेडीयू नेता भड़क गई है।

मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर ने कहा, आज की तारीख में शूद्र पढ़ लिख गया है। हजारों साल पहले उनको पढ़ने पर मनाही थी। उसके बारे में कही आपत्तिजनक बातों को भी आशीवार्द समझता था लेकिन जब पढ़ लिख गया है। शास्त्र का अर्थ समझ सकता है। हिंदी, अंग्रेजी पढ़ सकता है। अब अपमानजनक बातों को आशीर्वाद और अमृत कैसे मान लेगा। मैं ये मानता हूं आपत्तिजनक अंश है। आगे उन्होंने कहा, राममनोहर लोहिया ने भी कहा है रामचरितमानस में कुछ कचरे है कचरे को हटाओ। मैं राममनोहर या डा. भीमराव अंबेडकर से बड़ा आदमी हूं क्या।

उधर आरजेडी की सहयोगी जेडीयू के विधायक संजीव सिंह ने चंद्रशेखर के बयान पर आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर हमला करते हुए, इनके दिमाग का कुछ इश्यू हो चुका है। अगर इनको इतनी ही दिक्कत है तो धर्मपरिवर्तन कर लें। हमारे धर्म के बारे में अनापशनाप न बोले।

Exit mobile version