News Room Post

Bihar: 8वीं बार CM की कुर्सी पर विराजमान होंगे नीतीश कुमार, तेजस्वी भी लेंगे शपथ

Nitish and Tejashwi

नई दिल्ली। बिहार में जारी सियासी ड्रामा आज आखिरकार खत्म हो गया है। जेडीयू ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया है। नीतीश कुमार ने एक फिर से पलटी मारते हुए आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच बिहार की सियासत में उथल पुथल मचाने बाद अब राज्य से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार, नीतीश कुमार का कल 2 बजे मुख्यमंंत्री शपथ लेने वाले हैं, उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी शपथ लेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार 8वीं बार बिहार के सीएम बनने जा रहे है। इससे पहले वो साल 2000, 2005, 2010, फरवरी 2015, नवंबर 2015, 2017, 2020 में सीएम पद की शपथ ले चुके है। अब बुधवार को वह 8वीं शपथ लेने की तैयारी में है।

वहीं राज्यपाल से मुलाकात के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे महागठबंधन में निर्दलीय विधायकों के साथ 164 विधायकों सहित 07 पार्टियां हैं।

बता दें कि पहला मौका नहीं है, जब नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़ा हो। इससे पहले भी उन्होंने साल 2014 में भाजपा की तरफ से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का पद का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद एनडीए से 17 साल पुराना नाता तोड़ लिया था। फिर इसके बाद उन्होंने  साल 2015 में लालू यादव की पार्टी आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। हालांकि दोनों का गठबंधन ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया था। नीतीश कुमार ने ‘भ्रष्टाचार विरोध’ को कारण बताते हुए साल 2017 में  आरजेडी से नाता तोड़ लिया था और आधी रात को भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाकर सबको चौंका दिया था।

Exit mobile version