News Room Post

Bijnor: बुर्का पहनकर महिलाओं से छेड़छाड़ करता था सुहेल, पकड़े जाने पर लोगों ने कर दिया ऐसा हाल

नई दिल्ली। यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सीएम योगी सख्त हैं। इसके बावजूद मनचले छेड़खानी जैसी हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बिजनौर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, बीते कुछ दिनों से बुर्का पहने एक महिला बसों, बाजार और चौराहों पर घूम रही थी और स्कूल-कॉलेज की लड़कियों से छेड़छाड़ कर रही थी। सुनने में ये मामला थोड़ा अजीब है, इसलिए लड़कियों ने भी बुर्का पहनी महिला की शिकायत नहीं की। लेकिन जब बुर्के वाली महिला की बदतमीजी ज्यादा बढ़ गई तब भीड़ ने उस महिला को घेर लिया। जैसे ही महिला के चेहरे से बुर्का हटा तो सबके होश उड़ गए। बुर्के में महिला नहीं आदमी था, जो भीड़-भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं से छेड़खानी करता था। भीड़ ने युवक को पकड़र पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि महिलाओं से छेड़खानी करने वाला युवक का नाम सुहेल है और वो बिजनौर के नजीबाबाद पठानपुर इलाके का रहने वाला है। छेड़खानी की शिकार हुई युवती और महिलाएं शर्म के मारे मनचले बहरूपिया युवक को लड़की समझ कर अपनी जुबान खोलने में हिचक रही थी। हालांकि, बीते दिन शक होने पर छेड़खानी की शिकार हुई महिलाओं ने मौके पर ही शोर मचा दिया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने मनचले की पिटाई करनी शुरू कर दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

कई दिनों से कर रहा था ऐसी हरकतें

पूरे मामले की जांच कर रहे एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि बुर्का पहनकर मनचला महिलाओं से कई दिनों से छेड़खानी कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version