News Room Post

बाइक बोट घोटाले में ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड संजय भाटी पर कसा शिकंजा

नई दिल्ली। नोएडा के बहुचर्चित बाइक बोट घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड संजय भाटी और उसकी कंपनी की 104 करोड़ की संपत्ति को सीज कर दिया। इसमें नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, कानपुर और इंदौर की 19 संपत्तियां सीज की गई है। इसके अलावा दूसरे लोगों के नाम से खरीदी गई 7 संपत्ति भी सीज की गई है।

ईडी ने बाइक बोट घोटाले के मास्टरमाइंड संजय भाटी पर शिकंजा शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने सोमवार को संजय भाटी और उसकी कंपनी की 104 करोड़ की संपत्ति सीज की। संजय भाटी और उसकी गर्वित इन्नोवेटिव के नाम 26 कीमती प्लाट फ्लैट को भी ईडी ने सीज कर दिया। इसके अलावा संजय भाटी के 22 बैंक खातों को भी सीज किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुल 101.45 करोड़ के मकान, फ़्लैट, प्लाट और बैंक में जमा 2.28 करोड़ सीज किए हैं। बताया गया कि ईडी ने बाइक बोट घोटाले में 12 जगहों पर छापेमारी कर बेनामी संपत्ति के दस्तावेज जुटाए। इस दौरान नोएडा को ऑपरेटिव बैंक से भी बड़े पैमाने पर धांधली पकड़ी गई। यहां बैंक कर्मियों की मिलीभगत से संजय भाटी ने मनी लॉन्ड्रिंग का खुला खेल किया।

Exit mobile version