News Room Post

West Bengal Election: नहीं थम रहा टीएमसी कार्यकर्ताओं का खूनी कोहराम, भाजपा उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा की गाड़ी पर किया हमला

Ashok Dinda Attacked by TMC Workers

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए जारी चुनाव प्रचार लगातार मारपीट और हत्याओं की वजह से सुर्खियों में है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषमा के पहले से ही प्रदेश में अलग-अलग पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच लगातार मारपीट हो रही है। कई लोंगों की हत्या भी इस दौरान हो चुकी है। वहीं भाजपा की तरफ से मोयना विधानसभा सीट से उम्मीदवार अशोक डिंडा के काफिले पर हमले की सूचना मिल रही है। क्रिकेट के मैदान से सीधे राजनीति के मैदान में अपनी किस्मत आजमाने आए अशोक डिंडा को भारतीय जनता पार्टी ने मोयना से चुनाव मैदान में उतारा है।

अशोक डिंडा अपने चुनाव क्षेत्र में ही प्रचार के क्रम में पहुंचे थे और जब वह प्रचार के बाद वापस लौट रहे थे तो उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन था।

इसी चरण में पूर्वी मेदिनिपुर के मौयना सीट पर भी चुनाव होना है। यहीं चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए भाजपा उम्मीदवार अशोक डिंडा पहुंचे थे जिनकी गाड़ी पर हमला हुआ।


भाजपा ने अशोक डिंडा पर हुए हमले को लेकर टीएमसी को जिम्मेवार बताया है। इस हमले में अशोक डिंडा को चोट भी लगी है। भाजपा की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि पचास से ज़्यादा टीएमसी समर्थकों ने अशोक डिंडा की गाड़ी को मोयना बाजार के नजदीक घेर लिया। इसके बाद उनकी गाड़ी पर पथराव किया। इस दौरान उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए और डिंडा को चोट भी आई।


अशोक डिंडा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी गाड़ी और अपने ऊपर हुए हमले का वीडियो भी जारी किया है। जिसमें टीएमसी के स्लोग खेला होबे को बजता सुना जा सकता है। जब डिंडा पर हमला किया गया था।

Exit mobile version