News Room Post

दीदी की गढ़ में फिर पहुंचे नड्डा, बौखलाए TMC के कार्यकर्ता, भाजपा के झंडे पर दिखाया गुस्सा

mamata banerjee and JP Nadda

नई दिल्ली। साल 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2021) होने वाले है। जैसे-जैसे वक्त नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जहां बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी पार्टी के कई नेता उनका साथ छोड़ रहे है, भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थम रहे है। ऐसे में ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं राज्य में भाजपा के बढ़ते जनाधार से ममता सरकार घबराई हुई है। इतना ही नहीं अब ममता बनर्जी तानाशाही पर उतर आई है। आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) एक बार फिर बंगाल दौरे पर पहुंचे हैं।

जेपी नड्डा के दौरे को लेकर ममता सरकार की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। दरअसल बंगाल भाजपा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीएमसी के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी दिख रही है। इस वीडियो में टीएमसी के कार्यकर्ता भाजपा के झंडे को हटा रहे है, इतना ही नहीं टीएमसी के कार्यकर्ता भाजपा के झंडे को नीचे भी फेंक देते है। साथ ही उस जगह पर टीएमसी का झंडा लगा देते है। वीडियो से साफ हो जाता है कि बंगाल में भाजपा के बढ़ते जनाधार से अब ममता सरकार में डर गई है, और जिसके चलते अब उनके कार्यकर्ता इस तरह की कायराना हरकत कर रहे है।

वहीं भाजपा नेता अरविंद मेनन ने भी अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

उधर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने ममता सरकार की तानाशाही पर उनकी जमकर क्लास लगा डाली।

Exit mobile version